{"_id":"621e86f4cd96564abf7648f7","slug":"parents-cooking-mid-day-meal-at-their-own-expense-cooking-amount-stuck-in-papers-for-eight-months-karnal-news-knl1005706129","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिड डे मील को अपने खर्च पर पका रहे अभिभावक, कुकिंग राशि आठ माह से कागजों में अटकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिड डे मील को अपने खर्च पर पका रहे अभिभावक, कुकिंग राशि आठ माह से कागजों में अटकी
विज्ञापन
मिड-डे मील के नाम पर विद्यार्थियों को मिलने वाले राशन को अभिभावक अपने खर्च पर पकाकर बच्चों को खिला रहे हैं। ऐसा पिछले आठ माह से हो रहा है, क्योंकि विभाग की ओर से जारी होने वाली कुकिंग राशि कागजी प्रक्रिया में अटकी है। पहले वर्चुअल खाते खोलने के नाम पर यह राशि जारी नहीं हुई अब खाते खुल गए हैं तो ट्रांजेक्शन का इंतजार किया जा रहा है।
मार्च 2020 में लॉकडाउन के बाद से स्कूल बंद हो गए थे। तब से विद्यार्थियों को मिड-डे मील के बदले राशन घर पर दिया जा रहा है। अब एक फरवरी से स्कूल खुल चुके हैं लेकिन पका मिड-डे मील मिलना शुरू नहीं हुआ है। विभाग की योजना के अनुसार इसे पकाने के लिए राशि अलग से दी जानी है। परंतु पिछले आठ माह से विद्यार्थी इस राशि का भी इंतजार कर रहे हैं। जुलाई 2021 से अभी तक विभाग की ओर से कुकिंग राशि जारी नहीं की गई है। जबकि गाइडलाइन के तहत 31 मार्च तक राशन दिया जाना है। जिसे शिक्षकों के माध्यम से विद्यार्थियों के घर तक पहुंचाया जाता है। जिले के 779 राजकीय स्कूलों के 104327 बच्चों को मिड-डे मील मिलता है। इसे पकाने के नाम पर प्राथमिक कक्षा के बच्चों को 4.97 रुपये और मिडिल तक के बच्चों को 7.45 रुपये के हिसाब से दी जाती है। जिले के अधिकारियों ने शिक्षा विभाग को बजट की मांग भेजी है।
वर्चुअल खाते खुल चुके, सिर्फ पैसा जारी होना बाकी
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी रोहताश वर्मा ने बताया कि पीएम पोषण योजना आने से शिक्षा विभाग स्कूलों के वर्चुअल एकाउंट खोले गए हैं। स्कूलों के एजेंसी कार्ड बन चुके हैं। अभी लॉग इन आईडी और पासवर्ड भी जारी हो चुके हैं। इस प्रक्रिया के पूरा न होने के कारण बच्चों के खातों में पिछला मिड-डे मील पकाने के पैसे अभी तक नहीं गए हैं। वर्चुअल अकाउंट खुलने के बाद स्कूल का स्टाफ मिड-डे मील का पैसा नहीं निकाल सकेंगे। जो पहले नॉर्मल खातों से अध्यापक निकाल लेते थे लेकिन अब स्कूल के खाते से सीधा बच्चों के खातों में पैसे जाएंगे।
विज्ञापन
विद्यार्थियों को इतने दिए जाने हैं पैसे
प्राथमिक स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए
माह कुकिंग खर्च राशन दूध
दिसंबर 124.25 रुपये 2.50 किलो 260 ग्राम
जनवरी 119.28 रुपये 2.40 किलो 240 ग्राम
फरवरी 104.37 रुपये 2.10 किलो 220 ग्राम
मार्च 114.31 रुपये 2.30 किलो 240 ग्राम
---
माध्यमिक स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए
माह कुकिंग खर्च राशन दूध
दिसंबर 186.25 रुपये 3.75 किलो 260 ग्राम
जनवरी 178.80 रुपये 3.60 किलो 240 ग्राम
फरवरी 156.35 रुपये 3.15 किलो 220 ग्राम
मार्च 171.35 रुपये 3.45 किलो 240 ग्राम