फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Pahalgam Attack Lieutenant Vinay Narwal body reach Karnal shortly, CM will attend funeral

Pahalgam Attack: नेवी के अफसर विनय का हुआ अंतिम संस्कार, बेटे की अर्थी को मां ने दिया कंधा, बहन ने दी मुखाग्नि

Wed, 23 Apr 2025 08:05 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, करनाल (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, करनाल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 23 Apr 2025 08:05 PM IST
सार

पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हुई है। यह सभी लोग कश्मीर घूमने गए थे। हमले में हरियाणा के करनाल के भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल भी मारे गए हैं। उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव में किया गया है।

विज्ञापन
Pahalgam Attack Lieutenant Vinay Narwal body reach Karnal shortly, CM will attend funeral
बहन ने दी भाई विनय नरवाल को मुखाग्नि। - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों की गोली का शिकार हुए भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल का पार्थिव शरीर करनाल स्थित उनके घर पहुंचा। अंतिम दर्शन के बाद मॉडल टाउन स्थित श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। चिता को उनकी बहन सृष्टि ने मुखाग्नि दी। इस दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मौजूद रहकर विनय नरवाल को श्रद्धांजलि अर्पित की। सैन्य सम्मान के साथ भारतीय नेवी के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल का अंतिम संस्कार किया गया है।

विज्ञापन


विनय नरवाल की अंतिम यात्रा के दौरान उनकी अर्थी को परिवार को लोगों ने कंधा दिया। मां ने भी बेटे की अर्थी को कंधा दिया। अंतिम दर्शन के लिए सैकड़ों की भीड़ उमड़ी। भारत माता की जय, पाकिस्तान मुर्दाबाद, जब तक सूरज चांद रहेगा विनय नरवाल तेरा नाम रहेगा के नारे गूंजे। अंतिम यात्रा में भी सैकड़ों लोग शामिल हुए हैं। लोगों की आंखों में आंसू हैं। उनकी पत्नी की आंखों के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। पूरे गांव का माहौल गमगीन बना हुआ है।  
विज्ञापन




बता दें कि शहीद के सम्मान में सीएम सैनी ने जींद में आयोजित एक कार्यक्रम को रद्द कर दिया, जहां उन्हें साइक्लोथॉन यात्रा को हरी झंडी दिखानी थी। उन्होंने वीडियो कॉल के जरिये लेफ्टिनेंट नरवाल के दादा से बात की और कहा के राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इससे पहले दिल्ली हवाई अड्डे पर विनय का पार्थिव शरीर लाया गया, जहां उनकी नवविवाहित पत्नी हिमांशी का हृदयविदारक दृश्य देखने को मिला। गुरुग्राम निवासी हिमांशी अपने पति के पार्थिव शरीर से लिपटकर फूट-फूटकर रो पड़ीं। उन्होंने विनय को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि मुझे तुम पर गर्व है,” और सैल्यूट कर “जय हिंद” का उद्घोष किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed