फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Paddy procurement stopped on change of agency

एजेंसी बदलने पर धान खरीद की बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Paddy procurement stopped on change of agency
जुंडला अनाज मंडी में अचानक खरीद एजेंसी बदल दिए जाने से राइस मिलर्स और आढ़तियों में नाराजगी बढ़ गई और सोमवार की शाम चार बजे धान की खरीद बंद कर दी गई। आढ़तियों व राइस मिलरों ने एलान किया है कि जब तक सरकार पूर्ववत व्यवस्था लागू नहीं करती तब तक धान नहीं खरीदेंगे।
विज्ञापन

जिले की सभी अनाज मंडियों में धान की आवक सोमवार को बढ़ गई, जुंडला अनाज मंडी में भी खरीद हुई। बताते हैं कि यहां जुंडला मंडी में धान का उठान नहीं होने के कारण मंडी के अंदर धान रखने की जगह ही नहीं बची है। मंगलवार को धान आया तो सड़कों पर डालना पड़ेगा। अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन जुंडला के प्रधान मायाराम ने बताया कि पिछले तीन दिनों से मंडी में डीएफएससी और हैफेड धान की खरीद कर रही थी, लेकिन सोमवार शाम को जानकारी हुई कि हरियाणा सरकार ने यहां की खरीद को डीएफएससी व हैफेड से हटाकर हरियाणा वेयर हाउसिंग कारपोरेशन (एचडब्ल्यूसी) एजेंसी को दे दिया है। समस्या ये आ रही है कि यहां के अधिकांश सभी राइस मिलर्स व आढ़ती डीएफएससी व हैफेड आदि एजेंसियों से जुड़े हुए हैं। अब नई एजेंसी को खरीद दे देने से दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। पिछले तीन दिनों से इन्हीं दो एजेंसियों ने बमुश्किल अपने कर्मचारी अधिकारी तैनात करके खरीद शुरू कराई थी अब नई एजेंसी आने से दो तीन दिन और व्यवस्था करने में लग जाएगा।
विज्ञापन

प्रधान ने बताया कि सोमवार शाम चार बजे से जैसे ही एजेंसी बदले जाने की खबर मिली तो राइस मिल संचालकों व आढ़तियों ने खरीद को बंद कर दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पूर्व की भांति हैफेड व डीएफएससी को ही खरीद का अधिक नहीं दिया जाता, तब तक वह खरीद में सहयोग नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed