फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   over bridge

छह दिसंबर तक ओवरब्रिज खोलना होगी जल्दबाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
over bridge
कैथल रोड रेलवे ओवरब्रिज पर एक्सपेंशन ज्वाइंट की मरम्मत का काम आधे पुल तक पूरा होने को है। मास्टिक का काम भी आधे पुल पर हो चुका है। एक तरफ मास्टिक तो दूसरी तरफ एक्सपेंशन का काम हुआ है। ऐसे में दस दिसंबर तक ओवरब्रिज पर यातायात का संचालन संभव प्रतीत नहीं हो रहा है। जिला प्रशासन काछवा रोड रेलवे ओवरब्रिज पर जाम की समस्या को देखते हुए कैथल रोड रेलवे ओवरब्रिज पर जल्द यातायात चालू करना चाहता है। इसके लिए 10 दिसंबर की डेडलाइन भी दी गयी है, लेकिन मौका ए हालात बयां करते हैं कि फिलहाल इस पुल पर जल्द यातायात चलाना आसान नहीं है।
विज्ञापन

बता दें कि 11 नवंबर को पुल को मरम्मत कार्य के चलते बंद कर दिया गया था। एनएचएआई ने इसकी मरम्मत का काम शुरू करवाया। 42 एक्सपेंशन ज्वाइंट उखाड़कर फिर से भरे जाने हैं जिनमें से करीब 22 का काम पूरा होने को है। शिव कालोनी की तरफ के हिस्से में मास्टिक की गई है लेकिन इस हिस्से में आधे पुल के ज्वाइंट एक्सपेंशन की रिपेयर का काम बाकी है। मंगलवार को ठेकेदार ने हांसी चौक की तरफ के हिस्से में मास्टिक का काम चालू कर दिया। इस हिस्से में ज्वाइंट भर दिए गए हैं। एनएचएआई ने पुल की रिपेयर के लिए 10 दिसंबर तक का समय दिया हुआ है, लेकिन इस अवधि में काम पूरा होना मुश्किल है। फुटपाथ की रिपेयर होना भी जरूरी है। फुटपाथ के कई स्लैब जर्जर हैं। कई बाइक चालक फुटपाथ से बाइक को गुजारते हैं। ऐसे में हादसा होने का अंदेशा रहेगा। ठेकेदार वीरेंद्र जागलान का कहना है कि पूरी कोशिश है निर्धारित समय में काम पूरा हो जाए। वहीं एनएचएआई के एक्सईएन रमेश कौशिक का कहना है कि ओवरिब्रज की मरम्मत के लिए दस दिसंबर तक का समय है। उम्मीद है कि तब तक कार्य पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्य पूरा होने के बाद भी इसे कुछ दिन बंद रखना होगा, कारण कि यह जन सुरक्षा से जुड़ी बात है। कंकरीट जमने में भी समय लगता है। शहरवासियों को धैर्य से काम लेना चाहिए। ऐसे में मरम्मत के बाद दो-चार दिन इंतजार भी करना पड़े तो कोई बात नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed