{"_id":"69275ec66eff78105a0deaad","slug":"orders-to-check-poles-in-all-sports-grounds-karnal-news-c-18-knl1018-788592-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: सभी खेल मैदानों में पोल की जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: सभी खेल मैदानों में पोल की जांच के आदेश
Thu, 27 Nov 2025 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Thu, 27 Nov 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
करनाल कर्ण स्टेडियम में लगे बास्केटबॉल पोल पर लगर हलका जंग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल।
रोहतक में बास्केटबॉल का पोल गिरने से खिलाड़ी की मौत के बाद खेल विभाग ने जिलों में खेल मैदानों में बास्केटबॉल पोल की जांच के निर्देश दिए हैं। करनाल में भी बास्केटबॉल पोल की हालत अच्छी नहीं है। कर्ण स्टेडियम में जंग खाए बास्केटबॉल पोल पर खिलाड़ी अभ्यास करने के लिए मजबूर हैं। जिला खेल अधिकारी ने बताया कि 32 खेल परिसर की जांच के लिए टीम का गठन किया गया है।
कर्ण स्टेडियम में बास्केटबॉल के दो कोर्ट करीब पांच साल पहले बनाए गए थे। दो महीने पहले हुए प्रतियोगिता में कोर्ट की मरम्मत की गई। स्टेडियम प्रशासन के अनुसार पोलों की स्थिति ठीक थी। हालांकि अब दोनों कोर्ट में लगे पोल पर जंग लग चुकी। हालांकि जिला खेल अधिकारी रणबीर सिंह रंगा इनसे हादसे की आशंका से इन्कार करते हैं। कहा कि कोर्ट में लगे पोल की समय-समय पर जांच कराई जाती है, ताकि किसी भी खिलाड़ी को कोई दिक्कत न आए।
उन्होंने बताया कि करीब दो महीने पहले कर्ण स्टेडियम में राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। कोच के बॉस्केटबॉल पोल की जांच करने के बाद ही प्रतियोगिता सम्पन्न हुई थी। उन्होंने बताया कि विभाग के निर्देश पर सभी कोच की डयूटी लगाकर उनके अधिकार क्षेत्र के खेल परिसरों में खराब पड़े खेल उपकरणों की रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। यदि किसी पोल में कोई दिक्कत पाई जाती है, तो उसे जल्द से जल्द से ठीक करवाया जाएगा।