फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   only two passanger booked online

करनाल अंबाला के लिए बस पकडने पहुंचे महज दो यात्री - यात्री नहीं होने से दूसरी बस को किया रद्द, आगामी शेड्यूल तक नहीं होगी अब बुक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
only two passanger booked online
परिवहन विभाग ने भले ही नियमों के साथ शुक्रवार को करनाल से अंबाला के लिए बस सेवा शुरू की, लेकिन यात्री अभी यात्रा से परहेज कर रहे हैं। यही कारण है कि सिर्फ दो यात्रियों ने ही बस में टिकट बुक कराया था, जबकि विभाग की ओर से दो बसें चलाने की तैयारी थी। यात्री नहीं मिलने के कारण एक बस के संचालन को रद कर दिया गया।
विज्ञापन

परिवहन विभाग की ओर से शुक्रवार को अंबाला के लिए दो बसें चलाने की तैयारी की गयी थी। पहली बस सुबह 8.30 बजे और दूसरी दोपहर 1.30 बजे रवाना होनी थी, लेकिन यात्री नहीं होने के कारण सुबह से बस संचालन को लेकर ऊहापोह की स्थिति बनी हुई थी। बस पकड़ने के लिए पुराना बस स्टैंड पर सुबह दो यात्री ही पहुंचे थे। जिनकी बाकायदा थर्मल स्क्रीनिंग की गई। रोडवेज कर्मचारी सुरक्षा उपकरणों के साथ चौकन्ने थे। रोडवेज महाप्रबंधक अजय गर्ग का कहना है कि सवारियां नहीं होने से दोपहर को चलने वाली बस कैंसिल कर दी। शनिवार के लिए बुकिंग नहीं है इसलिए बस नहीं चलेगी। अब आगामी शेड्यूल आएगा तब बुकिंग भी स्टार्ट होगी। उन्होंने बताया कि पहले दिन मात्र दो यात्रियों ने ऑनलाइन बुकिंग करवाई थी। सरकार के निर्देशानुसार बस में केवल 30 यात्री ही बैठने की अनुमति है। सवारियों को मास्क पहनना और सोशल डिस्टेंसिंग की पालन करना जरूरी है। बस का ठहराव मुख्य स्टॉपेज पर ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed