फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Only commercial cylinders are supplied, domestic cylinders are stocked full, yet queues remain.

Karnal News: केवल कॉमर्शियल सिलिंडर की आपूर्ति बंद, घरेलू का स्टॉक फुल, फिर भी लगी कतार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Only commercial cylinders are supplied, domestic cylinders are stocked full, yet queues remain.
इंद्री गैस एजेंसी में गैस बुक करवाने पहुंचे उपभोक्ता। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। गैस एजेंसियों पर कॉमर्शियल सिलिंडर की सप्लाई लगभग बंद होने से होटल, ढाबे और खान-पान से जुड़ा कारोबार प्रभावित होना शुरू हो गया है। हालांकि घरेलू गैस सिलिंडर की आपूर्ति अभी तक पूरी है। लेकिन फिर भी लोगों में गैस न मिलने का डर है। 25 दिन बाद ही बुकिंग के प्रतिबंध की जानकारी न होने से भी इस डर में इजाफा हो रहा है। ऐसे लोग एजेंसी पर पहुंच रहे हैं। बुकिंग होने पर भी घर तक सिलिंडर पहुंचने का इंतजार नहीं किया जा रहा। आशंकित लोग गोदाम पर सिलिंडर लेने जा रहे हैं।
बुधवार को गैस एजेंसियों के बाहर सिलिंडर लेने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। शहर में कई जगहों पर लोगों को सिलिंंडर की ऑनलाइन बुकिंग में दिक्कत आई। इसके बाद लोग सीधे गैस एजेंसियों पर पहुंचने लगे। उनको 25 दिन के प्रतिबंध के बारे में बताया गया। इसके अलावा वे लोग गोदामों में पहुंच गए जिनका सिलिंडर की बुकिंग का कोड जारी हुआ है, वे तुरंत डिलिवरी मांग रहे हैं, ताकि उनकी अगली बुकिंग की तिथि आगे न बढ़ जाए।
विज्ञापन

विदित हो कि जिले में 42 गैस एजेंसी के करीब तीन लाख उपभोक्ता हैं। नए नियमों के अनुसार अब केवल स्कूल, कॉलेज और अस्पतालों जैसी आवश्यक संस्थाओं को ही कॉमर्शियल गैस सिलिंडर उपलब्ध करवाए जाएंगे और घरेलू गैस सिलिंडर भी 25 दिन के बाद ही बुक कराए जा सकेंगे, ये भी साल में केवल 12 ही मिलेंगे। कॉमर्शियल सिलिंडर की आपूर्ति बाधित होने से जिले के करीब 30 हजार होटल, मोटल, ढाबों, रेस्तरां, मिठाई की दुकानों, कैटरिंग और शादी-समारोह के खाने के इंतजाम करने वाले कनेक्शन धारकों और कारोबारियों के सामने बड़ा संकट खड़ा होने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- तो केवाईसी बनी परेशानी.. घर से दौड़े लोग
इसी के साथ एजेंसी संचालकों ने अपने उपभोक्ताओं को केवाईसी अपडेट करवाने के लिए भी कहा। जब उपभोक्ताओं को टेलीफोनिक सर्विस पर सिलिंडर बुक की सुविधा नहीं मिली तो वे मोबाइल एप्लीकेशन और वेबसाइट से सिलिंडर बुक करवाने लगे। वहां उनकी केवाईसी अपडेट करवाने के संदेश आने लगे। जिसके बाद कई एजेंसियों पर इस वजह से भी भीड़ देखने को मिली।

वर्जन-
फिलहाल घरेलू गैस सिलिंडर की आपूर्ति पूरी हो रही है। किसी प्रकार से अभी तक घबराने की जरूरत नहीं है। लोग आराम से 25 दिन बाद बुकिंग करवाकर अपना सिलिंडर ले सकते हैं। घरेलू गैस उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि वे किसी भी प्रकार से आशंकित न हों और गैस एजेंसी द्वारा जारी मोबाइल नंबर पर मिस कॉल के माध्यम से अपने घरेलू गैस सिलिंडर की बुकिंग करवाए। - मुकेश कुमार, डीएफएससी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed