फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Online amendments can be made in NEET UG form till tomorrow

नीट यूजी फार्म में कल तक ऑनलाइन कर सकते हैं संशोधन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Online amendments can be made in NEET UG form till tomorrow
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नीट यूजी-2022 के आवेदन फार्म में यदि कोई त्रुटि है तो इसे ठीक करने का मौका दिया है। इसके लिए एनटीए की ओर से ऑनलाइन करेक्शन विंडो खोल दी है।
जिन अभ्यर्थियों ने नीट यूजी परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है और उनके फॉर्म में कुछ कमी रह गई है, उसे 27 मई रात नौ बजे तक ठीक किया जा सकता है। नीट यूजी परीक्षा 17 जुलाई को होगी। फार्म में संशोधन करने के लिए अभ्यर्थियों को एनटीए नीट की वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाना होगा। इसके बाद वे अपनी जानकारी को सत्यापित करेंगे। यदि कोई सुधार की गुंजाइश है तो सत्यापित करने से पहले कर सकते हैं। उम्मीद्वारों को मोबाइल नंबर, ई-मेल पता, स्थायी पता, पत्राचार पता और राष्ट्रीयता को छोड़कर अन्य सभी जानकारी, अपलोड की गई फोटो और सिग्नेचर आदि को बदलने की अनुमति है।
विज्ञापन

ये कर सकते हैं संशोधन
- अभ्यर्थी पिता या माता का नाम बदल सकते हैं। यदि इन दोनों में से किसी एक को बदल रहे हैं, तो फोटोग्राफ और हस्ताक्षर बदलने की अनुमति नहीं है।
- यदि अभ्यर्थी अपना फोटो या हस्ताक्षर बदल रहे हैं, तो अपने माता या पिता का नाम नहीं बदला जा सकता है।
तीन घंटे 20 मिनट की होगी परीक्षा
नीट यूजी परीक्षा 17 जुलाई को आयोजित होगी। परीक्षा तीन घंटे बीस मिनट की होगी। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 बजे तक आयोजित होगी। शिक्षा अधिकारियों के अनुसार, नीट यूजी परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित होगी। युवा अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू भाषा में परीक्षा दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संशोधन के लिए लगेगा शुल्क
आवेदन फार्म में संशोधन के लिए वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाना होगा। होम पेज पर करेक्शन फॉर नीट (यूजी)-2022 पर क्लिक करें। इसके बाद अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें। संशोधन करके शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके बाद फार्म जमा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed