फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   One person injured due to shrapnel during aerial fire at wedding ceremony

शादी समारोह में हवाई फायर, एक को लगी गोली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
One person injured due to shrapnel during aerial fire at wedding ceremony
शहर के हनी गार्डन में शादी समारोह में हवाई फायर के दौरान गोली के छर्रे एक व्यक्ति को जा लगे। छर्रे लगने से व्यक्ति घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे घरौंडा अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से उसे करनाल रेफर कर दिया। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल के बयान पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पानीपत जिला के उग्राखेड़ी गांव का रहने वाला 25 वर्षीय ऋषभ घरौंडा में एक शादी समारोह में आया हुआ था। शादी समारोह रघबीर विहार कालोनी स्थित हनी गार्डन में था। शुक्रवार की रात करीब 11 बजे शादी की खुशी में एक व्यक्ति हवाई फायर किए जा रहा था। इसी दौरान गोली के छर्रे ऋषभ को जा लगे। छर्रे लगते ही ऋषभ लहूलुहान हो गया। जिसे देख शादी समारोह में आए अन्य लोगों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में घायल ऋषभ को घरौंडा के सामुदायिक केंद्र में भर्ती करवाया गया। जहां से डॉक्टरों ने उसे करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल के बयान दर्ज किए। विवेचना अधिकारी बहादुर सिंह ने बताया कि घायल की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed