फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   one more corona positive arrived

नीलोखेड़ी के सोल्हो गांव का युवक फरीदाबाद में करता है नौकरी, घर जाने से पहले कराया था टेस्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
one more corona positive arrived
एक दिन बाद फिर एक और कोरोना पॉजिटिव केस सामने आया है। इस बार मामला नीलोखेड़ी खंड के गांव सोल्हो का है। इस मरीज की ट्रेवल हिस्ट्री फरीदाबाद की बताई जाती है। बुधवार ही वह फरीदाबाद से आया था, जिसने घर जाने से पहले ही अपना टेस्ट कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में करवाया तो रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। उपायुक्त निशांत कुमार के अनुसार, करनाल में अब तक 21 एक्टिव केस सामने आए। जिसमें से एक की मौत हो गई थी। 11 ठीक होकर घर चले गये। अब 9 केस एक्टिव हैं।
विज्ञापन

सिविल सर्जन के अनुसार जिले में अब तक कोरोना से संदिग्ध 4411 व्यक्तियों के सैंपल में से 4319 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है तथा 71 की रिपोर्ट आनी शेष है। 0 से 14 दिन वाले और 15 से 28 दिन सर्विलांस वाले 240 व्यक्ति हैं। जबकि 310 लोग सर्विलांस पूरा कर चुके हैं।
विज्ञापन

यह युवक फरीदाबाद में नौकरी करता है। फरीदाबाद से दिल्ली होते हुए बार्डर तक पैदल आया और दिल्ली क्रॉस करके अपने पिता को फोन कर बुलाया। पिता माला राम गन्नौर से इसको बाइक पर लेकर करनाल आए। युवक ने समझदारी दिखाते हुए पहले सीधे कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में कोरोना टेस्ट करवाया। वहां इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव कंटेनमेंट जोन घोषित होने से बचा
डॉक्टरों की टीम ने उसके माता-पिता को भी क्वारंटाइन कर दिया है। डाक्टरों की टीम का कहना है कि इस युवक की समझदारी से सारा गांव सील होने से बच गया। डॉक्टरों की टीम ने गांव में इनके दो घरों के मेंबरों को क्वारंटीन किया है। जबकि नियम के अनुसार, जहां का व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया जाता है, उस एरिया को कंटेनमेंट जोन घोषित कर सील कर दिया जाता है। जिले में करीब 1 लाख 92 हजार लोगों ने आरोग्य सेतू एप डाउनलोड किया है। जिसके माध्यम से आमजन कोरोना के बारे में सटीक जानकारी प्राप्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed