फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   One lakh saplings will be planted in villages, greenery will increase

Karnal News: गांवों में रोपित होंगे एक लाख पौधे, बढ़ेगी हरियाली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 06:47 AM IST
विज्ञापन
One lakh saplings will be planted in villages, greenery will increase
- जिला परिषद के सीईओ ने जारी किए निर्देश, जनप्रतिनिधि और युवा बनेंगे अभियान के सारथी
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। जिले के सभी गांवों में स्वतंत्रता दिवस तक खास तरह का विशेष स्वच्छता अभियान चलेगा। इस दौरान जहां गांवों से गंदगी को बाहर निकाला जाएगा। वहीं एक लाख पौधे रोपित करते हुए ग्रामीण क्षेत्र को और हरा-भरा बनाने का भी प्रयास किया जाएगा। इसे लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों की जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं। वन विभाग गांवों को पौधे उपलब्ध कराएगा।

स्वच्छता अभियान को सफल बनाने को लेकर जिला परिषद के सीईओ एवं उक्त कार्यक्रम के नोडल अधिकारी गौरव कुमार ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह अभियान पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए प्रदेश सरकार का पायलट प्रोग्राम है। अभियान के तहत होने वाले किसी भी कार्यक्रम में कोई भी अधिकारी या कर्मचारी लापरवाही न बरतें।
विज्ञापन

इस अभियान में सभी संबंधित खंड के बीडीपीओ अपने-अपने क्षेत्र के नोडल अधिकारी रहेंगे। इसी कड़ी में सभी ग्राम पंचायतों में संबंधित ग्राम सचिव नोडल अधिकारी रहेंगे। पौधे ग्राम पंचायत के सहयोग से सभी अधिकारी व कर्मचारी संबंधित ग्रामीण क्षेत्र में लगवाने का काम करेंगे। इस अभियान में जनप्रतिनिधियों, पंचायत, पंचायत समिति व जिला परिषद प्रतिनिधियों, सामाजिक संस्थाओं, एनजीओ, स्वयं सहायता समूहों, मनरेगा अधिकारी, कर्मचारी स्कूली छात्र-छात्राओं, ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति, यूथ समूह आदि की भागीदारी भी रहेगी ताकि स्वच्छता अभियान एक जन आंदोलन बन सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाएं एवं कर्मी अभियान में रहेंगे आगे
अभियान में विजुअल क्लीनलीनेस के तहत संबंधित क्षेत्र में सफाई का कार्य करना होगा। उक्त अभियान में सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाएं, महिला एवं बाल विकास विभाग से आंगनबाड़ी वर्कर तथा हेल्पर और सुपरवाइजर भी अपनी अहम भूमिका निभाएंगे। इसी प्रकार स्वच्छता अभियान में स्वास्थ्य विभाग से एएनएम व आशा वर्कर भी मुख्य भूमिका में कार्य करेंगी। अभियान में संबंधित क्षेत्र में जनप्रतिनिधि भी ग्राम वासियों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाएंगे।


प्रत्येक गांव में बनेंगे 20 सोखते गड्ढे
ग्रामवासियों को बारिश का पानी एकत्रित करने के लिए सोखते गड्ढों को लेकर भी जागरूक किया जाएगा। इतना ही नहीं प्रत्येक गांव में 20 सोखते गड्ढे भी बनाए जाएंगे। सीईओ ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि इस अभियान के तहत वे आवश्यकता अनुसार स्कूलों में सैनेटरी पैड भी वितरित करवाएं। उन्होंने कहा कि जिन स्कूलों में सेनेटरी पैड संबंधित इनसिनेंटर मशीन लगी हुई हैं, उनकी रिपेयरिंग का कार्य भी भविष्य में ग्राम पंचायत के फंड से करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed