फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   one died in a road accident

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 02:28 AM IST
विज्ञापन
one died in a road accident
जीटी रोड पर शामगढ़ के समीप एक कार चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है और कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में पिंजौर के रतपुर कॉलोनी निवासी देवेंद्र ने बताया कि वह कर्ण लेक के सरकारी क्वाटरों में अपने माता-पिता, पत्नी, बहन के साथ रहता है। 6 मई को पत्नी की तबीयत खराब हो गई थी। वह अपनी पत्नी व माता को साथ लेकर नीलोखेड़ी अस्पताल में दवा दिलाने के लिए चला गया। इस दौरान उसके पिता चमन लाल भी बाइक लेकर पीछे-पीछे आ गए। वह पत्नी को दवा दिलाकर वापस आ रहा था तो उसके पिता उससे आगे चल रहे थे। जब व शामगढ़ के समीप रिलायंस पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो एक कार चालक ने पिता की बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। वह उन्हें करनाल के सरकारी अस्पताल में लेकर गया तो वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed