फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   One accused arrested in Himanshu murder case

Karnal News: हिमांशु हत्याकांड में एक आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Mar 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
One accused arrested in Himanshu murder case
करनाल। होली पर सेक्टर-12 संडे बाजार में हिमांशु की चाकू घोंपकर हत्या के मामले में पुलिस ने तीसरे दिन एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से वारदात में प्रयोग किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। सिविल लाइन थाना प्रभारी श्रीभगवान के अनुसार बलड़ी गांव निवासी आरोपी अमित को बीती रात वसंत विहार से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी अमित और एक अन्य युवक को अंकुर के साथ रुपये का लेन देन था। इस मामले में अभी सात आरोपी फरार हैं। जो बलड़ी गांव के हैं।
विज्ञापन

आरोपियों का पिछले वर्ष दो सितंबर को भी झगड़ा हुआ था। खेड़ी छपरा निवासी हिमांशु अपने दोस्त देव के साथ सेक्टर-12 सैनी कॉलोनी में अंकुर के पास आया था। वह पार्टी कर रहे थे। इस दौरान आरोपी अमित अपने अन्य दोस्तों को साथ लेकर आया और उन्हें संडे बाजार में बुलाया। इसके बाद उन्होंने अंकुर के साथ झगड़ा किया तो हिमांशु और देव बीच बचाव करने लगे। इसके बाद आरोपियों ने हिमांशु और देव को चाकू मार दिया। जिससे हिमांशु की मौत हो गई। देव का इलाज चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed