{"_id":"61327f5c8ebc3e6ee23537f4","slug":"on-september-12-7488-candidates-will-give-written-examination-of-hcs-at-24-centers-karnal-news-knl820648191","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 सितंबर को 24 केंद्रों पर 7488 अभ्यर्थी देंगे एचसीएस की लिखित परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 सितंबर को 24 केंद्रों पर 7488 अभ्यर्थी देंगे एचसीएस की लिखित परीक्षा
विज्ञापन
करनाल। हरियाणा लोक सेवा आयोग की ओर से एचसीएस की लिखित परीक्षा 12 सितंबर को आयोजित की जाएगी। जिले में परीक्षा के लिए 24 केंद्र बनाए गए हैं। जहां दो सत्रों में 7488 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। पिछली परीक्षाओं में नकल के मामलों को देखते हुए इस बार सख्ती ज्यादा रहेगी। ड्यूटी स्टाफ के भी मोबाइल रखने पर प्रतिबंध रहेगा। परीक्षा केंद्रों के लिए एचसीएस स्तर के अधिकारी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात होगा। प्रश्नपत्र के वितरण व जमा करवाने के कार्य के लिए कार्यकारी अभियंता नियुक्त होंगे।
परीक्षा केंद्र के गेट पर ही बायोमेट्रिक हाजिरी लगेगी। वहीं परीक्षा के लिए अभ्यर्थी को कम से कम एक घंटा पहले केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा। परीक्षा की तैयारियों को लेकर उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने लघु सचिवालय में अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान परीक्षा के लिए नोडल अधिकारी के रूप में अतिरिक्त उपायुक्त योगेश कुमार को नियुक्त किया गया है। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी राजपाल चौधरी समन्वयक के रूप में कार्य करेंगे। ब्यूरो
दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए होगा अलग से केंद्र
दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए अलग से परीक्षा केंद्र होगा। एडीसी योगेश कुमार ने बताया कि सुबह परीक्षा 10 बजे से शुरू होकर 12 बजे तक और दूसरे सत्र में सायं 3 बजे से 5 बजे तक आयोजित होगी। सुबह के सत्र में 9 बजे और शाम के सत्र में दोपहर 2 बजे तक प्रत्येक अभ्यर्थी को केंद्र पर पहुंचना होगा। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को अंदर प्रवेश नहीं करने दिया जाए।
विज्ञापन
केंद्र के नंबर से कर सकेंगे सूचनाओं का आदान प्रदान
परीक्षा प्रदेश में बड़े स्तर के अधिकारियों की भर्ती के लिए है। परीक्षा केंद्र में ड्यूटी पर तैनात अधिकारी व कर्मचारी के मोबाइल फोन रखने पर पूरी तरह से प्रतिबंध है, अगर किसी के पास मोबाइल फोन मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सूचनाओं के आदान प्रदान के लिए स्कूल व कॉलेज के दूरभाष नंबर का प्रयोग करना होगा। निरीक्षक टीम के मोबाइल पर भी नजर रखी जाएगी।
- निशांत कुमार यादव, डीसी
लापरवाही पर दें डीएसपी को सूचना, होगी कार्रवाई : एसपी
परीक्षा केंद्रों के आसपास ट्रैफिक, कानून व्यवस्था व सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होंगे। किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। यदि कोई पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान सहयोग नहीं करता तो इसकी सूचना मौके पर तैनात पुलिस इंस्पेक्टर व डीएसपी को दें। लापरवाही पर तुरंत कार्रवाई होगी। हर हाल में परीक्षा को नकलरहित करवाने के लिए कृतसंकल्प है।
- गंगाराम पूनिया, एसपी करनाल