Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   On November 3, two trains carrying 3,000 people left for Bihar but did not return.

Karnal News: तीन नवंबर को तीन हजार लोगों को बिहार लेकर गई थीं दो ट्रेनें, वापस नहीं लौटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
On November 3, two trains carrying 3,000 people left for Bihar but did not return.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। बिहार में चुनाव के लिए करनाल से लोगों को ले जाने के लिए तीन नवंबर को दो ट्रेनें चलाई गई थीं। पहली ट्रेन सुबह 10 बजे पानीपत के रास्ते बिहार के बरौनी तक चली थी। एक घंटे बाद 11 बजे दूसरी ट्रेन पटना के रास्ते भागलपुर तक चली थी। दोनों ट्रेनों में करीब 1500-1500 यात्री बिहार पहुंचे। दोनों ट्रेनें अनारक्षित थीं। इनमें पहले से बुकिंग कराने की कोई जरूरत नहीं थी।

इन ट्रेनों में सफर करने वालों में से किसी ने टिकट लिया तो कोई बेटिकट ही बिहार पहुंच गया। करनाल से बिहार गई इन ट्रेनों की वापसी नहीं हुई। ट्रेनों का इस्तेमाल केवल बिहार लोगों को छोड़ने के लिए ही किया गया। करनाल स्टेशन से छठ पर्व पर स्पेशल ट्रेनें नहीं चलाई गईं लेकिन बिहार चुनाव को देखते हुए ये विशेष अनारक्षित ट्रेनें चलाई गईं। भाजपा जिलाध्यक्ष ने प्रवीण लाठर ने ट्रेनों के साथ तस्वीर भी सोशल मीडिया पर आई थी। कहा जा रहा है कि उन्होंने ही ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई थी। हालांकि वह इससे इन्कार कर रहे हैं। करनाल स्टेशन अधीक्षक संजय सक्सेना ने बताया कि ट्रेनों के संचालन के मुख्यालय की ओर से आदेश आए थे। उन्होंने सिर्फ आदेश का पालन किया।
विज्ञापन

इस मुद्दे पर कांग्रेस नेता एवं राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने बिहार चुनाव के लिए हरियाणा से स्पेशल ट्रेनें चलाईं। अगर यहां के वोटर वैध थे तो उनके लिए स्पेशल ट्रेनें चलाने की क्या जरूरत थी। वोटर वैध नहीं थे तो उनके लिए स्पेशल ट्रेनें चलाने की क्या जरूरत थी। सरकार ने छठ पर्व पर तो स्पेशल ट्रेनें चलाई नहीं लेकिन चुनाव को देखते हुए स्पेशल ट्रेनें चला दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


- बिहार में चुनाव हो रहे हैं, हमारे पूर्वांचल प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता भी वोट डालने के लिए अपने घर जा रहे थे, कार्यकर्ताओं के अनुरोध पर ही वह रेलवे स्टेशन गए थे और हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सभी कार्यकर्ताओं ने अपने अपने नियमानुसार टिकट लिए थे। कार्यकर्ता हमारे भाजपा परिवार का हिस्सा है, चुनाव आयोग भी चुनाव में 100 प्रतिशत मतदान कराने का प्रयास करता है। ट्रेन को हरी झंडी नहीं दिखाई बल्कि अपने कार्यकर्ताओं को रवाना किया है। जहां तक कांग्रेस के आरोपों का सवाल है तो कांग्रेस को बिहार में निश्चित तौर पर हार दिखाई दे रही है, हार की ठीकरा राहुल गांधी पर फूटना तय है, इसलिए राहुल गांधी को बचाने के लिए उनके आसपास के पदाधिकारी बहाने तलाश कर रहे हैं।
- प्रवीण लाठर, जिलाध्यक्ष भाजपा करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed