Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   On Diwali, homes were illuminated with earthen lamps and string lights, while spectacular displays of fireworks captivated the senses.

Karnal News: दिवाली पर दीयों और लड़ियों से रोशन हुए घर, आतिशी नजारों ने मोहा मन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
On Diwali, homes were illuminated with earthen lamps and string lights, while spectacular displays of fireworks captivated the senses.
 दिवाली की रात रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाते आशियाने और आतिशबाजी करते युवक। संवाद
करनाल। मिट्टी के दीयों की टिमटिमाती लौ, रंग-बिरंगी लड़ियों की चमक और आसमान में बिखरते आतिशबाजी के रंग। दीपावली पर रविवार को कर्ण नगरी का नजारा कुछ ऐसा ही रहा। शहर में सुबह से शुरू हुई रौनक देर रात तक बरकरार रही। कहीं घरों के आंगन में रंगोलियों ने त्योहार की खूबसूरती बढ़ाई तो कहीं दीपमालाओं से सजे घरों ने अंधेरे को रोशनी में बदल दिया। लोगों ने परिवार के साथ मां लक्ष्मी का पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की और एक-दूसरे को मिठाई व उपहार देकर पर्व की खुशियां बांटीं।
विज्ञापन

दीपावली को लेकर रविवार सुबह से ही घरों में तैयारियां शुरू हो गई थीं। महिलाओं और युवतियों ने आंगन में रंगोली सजाई तो बच्चों ने घरों को सजाने में हाथ बंटाया। शाम ढलते ही घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों में दीप जलने लगे। मिट्टी के दीयों के साथ मोमबत्तियों और विद्युत लड़ियों से शहर जगमगा उठा। मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की आवाजाही रही।
विज्ञापन

घरों और मंदिरों में विधि-विधान से मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की गई। लोगों ने परिवार की खुशहाली और कारोबार में बरकत की कामना की। दीपावली के साथ सिख समुदाय ने बंदी छोड़ दिवस भी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया। गुरुद्वारों में गुरु की महिमा का गुणगान हुआ। श्रद्धालुओं ने दीपदान कर धार्मिक परंपरा निभाई। इस दौरान गुरुद्वारों में भी विशेष सजावट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन हुआ पितर पूजन
अमावस्या तिथि दो दिन होने के कारण सोमवार को भी कई परिवारों ने पितरों का पूजन किया। जय ओंकार आश्रम के पंडित मांगेराम ने बताया कि दीपावली पर पितर पूजन का विशेष महत्व है। परिवार की सुख-शांति और खुशहाली के लिए लोग इस दिन पितरों का स्मरण कर पूजा करते हैं। पूजा-अर्चना के बाद शहर में आतिशबाजी का दौर शुरू हो गया। दिवाली पर बाजारों में भी खूब रौनक रही। मिठाई, जलेबी और गिफ्ट पैक की दुकानों पर दिनभर खरीदारों की भीड़ जुटी रही।


सुरक्षा के लिए सड़कों पर रही पुलिस की निगरानी
त्योहार के दौरान सुरक्षा व व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस भी अलर्ट रही। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के आसपास जवान मुस्तैद रहे। रिहायशी कॉलोनियों में पुलिस ने गश्त की तो यातायात व्यवस्था संभालने के लिए ट्रैफिक पुलिस भी सक्रिय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed