{"_id":"6ddb2508eaadcc0e4b742a744dee8191","slug":"officials-from-chandigarh-reconstructed-records","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ से आए अधिकारियों ने खंगाला रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ से आए अधिकारियों ने खंगाला रिकॉर्ड
करनाल
Updated Tue, 10 Dec 2013 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल शहर के सिंडिकेट बैंक में करीब दो सौ उपभोक्ताओं से हुए फ्रॉड मामले में चंडीगढ़ रीजनल कार्यालय की टीम ने जांच की और अधिकारी पूरे मामले को खंगालने के लिए सबूत चंडीगढ़ ले गए।
वहीं, काफी उपभोक्ताओं की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में बैंक के अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। अब साफ हो गया है कि इस मामले में उपभोक्ताओं को न्याय अवश्य मिलेगा। कुछ दिन पूर्व बैंक के क्लेक्शन एजेंट दीपक कथूरिया के डेढ़ सौ से अधिक उपभोक्ता खातों में फ्रॉड पाया गया था।
दीपक कथूरिया की मौत के बाद लोगों ने इस मामले में गंभीरता से लिया। बैंक के रिकॉर्ड की बात करें तो शिकायत करने वाले लोगों की संख्या अब तक साठ पहुंच गई है। फ्रॉड की राशि भी 32 लाख हो गई है। अभी इस मामले में फ्रॉड की रकम और शिकायतकर्ताओं के और बढ़ने की उम्मीद से इंकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
सोमवार को उपभोक्ताओं ने दिनभर बैंक के बाहर नारेबाजी की और धरना दिया। उपभोक्ताओं ने दिनभर बैंक का काम प्रभावित किए रखा। चंडीगढ़ से एक मुख्य प्रबंधक और दो सीनियर प्रबंधकों की टीम के जांच करने आने के बावजूद भी उपभोक्ताओं का गुस्सा ठंडा नहीं पड़ा।
लोग मंगलवार को भी बैंक के बाहर एकत्रित हो गए। उन लोगों ने बैंक के खिलाफ नारेबाजी करने के बजाय मंगलवार को कानूनी कार्रवाई कराने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। उपभोक्ता अरुण पासी, कमल सचदेवा, पवन गुप्ता, गगन लूथरा, संदीप मित्तल, दीपेंद्र, रोहित, मोहित समेत काफी लोग जिला सचिवालय में पुलिस अधीक्षक से मिले।
इन लोगों ने एसपी शशांक आनंद के सामने पूरा दुखड़ा रोया। एसपी ने मामले में थाना शहर पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन लोगों के अनुसार बैंक के पूर्व प्रबंधक समेत दो अन्य कर्मियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। अब मामले में जांच बैंक अधिकारियों के अलावा पुलिस भी अपने तौर पर करेगी।
अन्याय नहीं होने देंगे
उच्चाधिकारियों ने जांच का काम प्रारंभ कर दिया है। कुछ रिकॉर्ड टीम अपने साथ चंडीगढ़ ले गई है। कुछ उनके कब्जे में है। टीम ने रिकॉर्ड सामान्य स्थान से उठवा दिया है और उनके कब्जे में सौंपा है। वह केवल इसलिए किया गया है कि कोई छेड़छाड़ नहीं हो।
बुधवार को भी टीम के सदस्यों के वापस करनाल में आने की उम्मीद है। कुछ भी जो उपभोक्ता सबूत देंगे, बैंक उनके संदर्भ में गंभीरता से विचार जरूर करेगा। अन्याय नहीं होगा।
सुरेश कुमार नारंग, वरिष्ठ प्रबंधक, सिंडिकेट बैंक
राइस मिलरों ने वेयर हाउस के गेट पर काटा बवाल
तरावड़ी में हरियाणा वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन पर माल ढुलाई में ट्रॉली के प्रयोग को लेकर दोहरे मानदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए तरावड़ी राइस मिलर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने लल्याणी रोड स्थित गोदाम के गेट पर बवाल काटा।
सदस्यों ने कार फंसाकर ट्रॉलियों के आने जाने पर रोक लगा दी और एक घंटा जाम लगाए रखा। मौके पर राइस मिलर्स एसोसिएशन के सदस्य वेयर हाउस के स्थानीय अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।
राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रधान नरेश बंसल ने आरोप लगाया कि करीब दो माह पूर्व वेयर हाउस के अधिकारियों ने चावल लेकर गए ट्रैक्टर ट्रॉली को इस आधार पर वापस भेज दिया था कि अब सरकार के निर्देशों के अनुसार ट्रॉली के बजाय, जो माल ट्रक में आएगा, उसे ही गोदाम में घुसने दिया जाएगा।
भविष्य में किसी भी ट्रॉली को माल लेकर गोदाम के भीतर घुसने नहीं दिया जाएगा लेकिन दूसरी ओर मंगलवार को लगी स्पेशल के दौरान जब वेयर हाउस से ट्रॉलियों पर माल ढुलाई होकर स्टेशन जा रहा था तो राइस मिलर्स को इस बात का पता चला और वह कुछ ही देर में वेयर हाउस के गोदाम के गेट पर जमा हो गए। इसके बाद राइस मिलर्स ने एक घंटे तक गेट के आगे कार फंसाकर जाम लगाए रखा।
इसके बाद राइस मिलर्स ने डीएम करनाल से फोन पर बातचीत की और उन्हें तरावड़ी में कोई ट्रक यूनियन नहीं होने व अधिकतर राइस मिल वेयर हाउस के गोदाम के पास होने के कारण मिल मालिक के लिए माल ट्रॉली से भेजने की सहूलियत के बारे में बताया। इसके बाद डीएम के आश्वासन पर मिलर्स ने जाम खोल दिया।
इस बारे में वेयर हाउस कॉरपोरेशन के स्थानीय मैनेजर एसपी मल्होत्रा ने बताया कि उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुसार माल ढुलाई में ट्रॉली का प्रयोग पूर्ण रूप से बंद है और इसी आधार पर ट्राली से चावल वेयरहाउस लाने पर प्रतिबंध लगाया हुआ है।
वेयर हाउस के डीएम एमपी शर्मा ने कहा कि माल उठान का ठेका ठेकेदार के पास 31 मार्च तक है और उन्होंने न्यायालय से स्टे भी ले रखा है, जिसके चलते अभी उठान में प्रयोग होने वाली ट्रॉलियों को नहीं रोका जा सकता लेकिन ट्रॉलियों से माल भीतर आने की अनुमति नहीं दी जा सकती। मौके पर मलकीत सिंह, मुकेश गुप्ता, दिनेश हंस, संजीव गुप्ता, राकेश कुमार, सुरेंद्र बंसल व राकेश कुमार उपस्थित थे।