{"_id":"631a5c0a14b4e7453e45e8e7","slug":"now-youth-will-be-able-to-do-mba-from-ignou-karnal-news-knl1205189124","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब युवा इग्नू से कर सकेंगे एमबीए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब युवा इग्नू से कर सकेंगे एमबीए
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। अब नौकरी के साथ-साथ युवा इग्नू से एमबीए (मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन) की पढ़ाई कर सकते हैं। इग्नू ने पाठ्यक्रम में संशोधन के बाद पांच विषयों में इस कोर्स को दोबारा शुरू किया है। जिसमें विद्यार्थी अपनी क्षमता व रुचि के अनुसार दो या चार साल की अवधि का कोर्स कर सकते हैं।
एआईसीटीई से मान्यता के बाद शुरू किए गए इस कोर्स में उद्योग के साथ-साथ रोजगार और बाजार की आवश्यकताओं को पूरा करने का भी ध्यान रखा गया है। एमबीए कोर्स पांच विषय विशेषज्ञताओं में शुरू किया गया है। जिनमें मानव संसाधन प्रबंधन, वित्तीय प्रबंधन, संचालन प्रबंधन, विपणन प्रबंधन और सेवा प्रबंधन शामिल हैं। अपनी रुचि के अनुसार किसी भी विषय में कोर्स कर सकते हैं। विद्यार्थी दूरवर्ती या ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई कर सकते हैं। करनाल स्थित इग्नू के क्षेत्रीय कार्यालय के अधीन 18 जिले आते हैं, यहां के युवा इन कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। ब्यूरो
बिना प्रवेश परीक्षा के मिलेगा दाखिला
एमबीए पाठ्यक्रम में प्रवेश काफी आसान है, क्योंकि किसी भी प्रवेश परीक्षा को उत्तीर्ण करने की आवश्यकता नहीं है। किसी भी स्ट्रीम में 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक पूरी कर चुका विद्यार्थी एमबीए पाठ्यक्रम में दाखिला ले सकता है। अलग से कोई अनुभव की जरूरत नहीं है। कोर्स की अवधि न्यूनतम दो और अधिकतम चार वर्ष तक है। कोर्स सेमेस्टर वार चलेगा। चार सेमेस्टर में से प्रत्येक में सात पाठ्यक्रम होते हैं। 15500 रुपये प्रति सेमेस्टर फीस का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
एमबीए के पाठ्यक्रमों को पूरी तरह से संशोधित किया गया है। नवीनतम सिद्धांतों, तथ्यों और आंकड़ों के साथ कोर्स तैयार किया गया है। कोर्स को इस तरह से संरचित किया गया है कि यह रोजगार पाने के लिए नए स्नातकों के लिए फायदेमंद है, जबकि काम करने वाले पेशेवरों के मूल्य का लाभ मिलता है।
- डॉ. धर्मपाल, क्षेत्रीय निदेशक, इग्नू