फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Now three candidates are in the fray, blow to BJP's efforts for unopposed election

अब तीन प्रत्याशी मैदान में, निर्विरोध चुनाव के भाजपा के प्रयासों को झटका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 02:20 AM IST
विज्ञापन
Now three candidates are in the fray, blow to BJP's efforts for unopposed election
Now three candidates are in the fray, blow to BJP's efforts for unopposed election
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। नगर निगम के वार्ड संख्या 7 के पार्षद पद के उप चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया में बुधवार को अंतिम दिन दो और निर्दलीय नामांकन दाखिल हो गए। जिससे भाजपा के अपने उम्मीद्वार को निर्विरोध निर्वाचित कराने के प्रयासों को झटका लगा है। हालांकि सही स्थिति तो 25 सितंबर को नाम वापसी का समय बीतने के बाद ही सामने आएगी। साथ ही यहां मतदान होना तय हो जाएगा। हालांकि आज से ही वार्ड में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं।
वार्ड संख्या 7 में पार्षद सुदर्शन कालड़ा का कोरोना के कारण निधन होने के कारण रिक्त हुए पद पर हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग ने यहां उप चुनाव कराने की अधिसूचना जारी की है। जिसके तहत 3 अक्तूबर को मतदान होना है। नामांकन की प्रक्रिया 17 सितंबर से शुरू हुई थी। जिसमें नामांकन दाखिल करने का बुधवार को अंतिम दिन था। छह दिवसीय इस प्रक्रिया में पांच दिन तक भाजपा प्रत्याशी सरिता कालड़ा का सिर्फ एक नामांकन ही दाखिल हुआ था। भाजपाई यह मानकर चल रहे थे कि अब संभवत: उनकी प्रत्याशी की जीत निर्विरोध हो सकती है, लेकिन छठे और अंतिम दिन दो और प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल कर दिए हैं। इनमें अशोक नगर निवासी पंकज कौशिक और श्यामनगर के नवीन कुमार वर्मा ने अपना नामांकन दाखिल किया है। दोनों ही प्रत्याशियों ने स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में पर्चा दाखिल किया है।
विज्ञापन

अब तीन प्रत्याशी मैदान में
अब इस सीट पर तीन प्रत्याशी हो गए हैं। इसमें सरिता कालड़ा पहले भी पार्षद रह चुकी हैं, उनका परिवार भाजपा से जुड़ा है। 55 वर्षीय सरिता कालड़ा की शैक्षिक योग्यता मैट्रिक है, पंकज कौशिक एमबीए हैं तो नवीन वर्मा बीए पास हैं। उप चुनाव के निर्वाचन अधिकारी गगनदीप सिंह ने बताया कि 24 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 25 सितंबर को नाम वापस लिए जा सकेंगे। फिलहाल तीनों प्रत्याशी ही चुनावी अखाड़े में ताल ठोक रहे हैं। लेकिन सही स्थिति 25 सितंबर की शाम पता चलेगी कि कौन-कौन चुनाव लड़ेगा। सूत्रों के मुताबिक भाजपाई यह प्रयास कर रहे हैं कि आपसी सहमति बनाकर चुनाव को निर्विरोध निर्वाचन की ओर ले जाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के सामने किसी पार्टी ने नहीं उतारा प्रत्याशी
भाजपा के अलावा किसी अन्य राजनीतिक संगठन ने अपना प्रत्याशी नहीं उतारा है। हालांकि नामांकन से पहले कुछ पार्टियां प्रत्याशी उतारने की बात कह रही थी, एक पार्टी ने प्रत्याशी का नाम भी घोषित कर दिया था लेकिन नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन तक उनके प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया है।
कांग्रेस किसी का नहीं करेगी समर्थन
कांग्रेस के जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह ने स्पष्ट कहा कि वार्ड संख्या 7 के पार्षद पद पर हो रहे उप चुनाव में कांग्रेस पार्टी की तरफ से कोई प्रत्याशी नहीं है। न ही पार्टी की ओर से किसी प्रत्याशी को समर्थन दिया जाएगा। लेकिन कोई व्यक्तिगत तौर पर किसी का समर्थन करना चाहता है तो यह अलग बात है।

चढ़ने लगा सियासी पारा
भले ही अभी नाम वापसी का समय शेष हो लेकिन वार्ड संख्या 7 का सियासी पारा गर्म हो गया है। प्रत्याशियों द्वारा नामांकन दाखिल कराने के बाद ही अपने समर्थकों के साथ बैठकों का दौर शुरू कर दिया है। साथ ही समर्थन जुटाने के लिए जनसंपर्क भी शुरू कर दिया गया है। सभी प्रत्याशी लोगों के भारी समर्थन का दावा भी कर रहे हैं।
प्रत्याशी प्रोफाइल
सरिता कालड़ा
प्रत्याशी : भाजपा
शैक्षिक योग्यता-मैट्रिक
आयु- 55 वर्ष
पता : 213 सेक्टर 14 करनाल
-----------
पंकज कौशिक
प्रत्याशी : निर्दलीय
शैक्षिक योग्यता : एमबीए
आयु : 36 वर्ष
पता : हाउस संख्या 2386, गली संख्या 6 अशोक नगर करनाल
----------
नवीन कुमार वर्मा
प्रत्याशी : निर्दलीय
शैक्षिक योग्यता : बीए
आयु : 40 वर्ष
पता : 157, गली संख्या 8 श्यामनगर करनाल

53: नगर निगम वार्ड 7 के उप चुनाव में आजाद उम्मिदवार पंकज कौशिक

53: नगर निगम वार्ड 7 के उप चुनाव में आजाद उम्मिदवार पंकज कौशिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed