फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Now the weather will remain dry, change is possible after 19Now the weather will remain dry, change is possible after 19

Karnal News: अब खुश्क रहेगा मौसम, 19 के बाद बदलाव संभव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Now the weather will remain dry, change is possible after 19Now the weather will remain dry, change is possible after 19
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। रविवार को मौसम साफ रहा, लेकिन 21 मार्च तक मौसम के परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस बीच हवाओं में बदलाव होता रहेगा लेकिन धीमी गति से हवाएं चलेगी। 19 मार्च से एक और पश्चिमीविक्षोभ की सक्रियता के आंशिक प्रभाव से 20 व 21 को वातावरण में नमी बढ सकती है। रात्रि के तापमान में बढ़ोतरी संभव है।
पिछले कुछ दिनों में पश्चिमी विक्षोभो की सक्रियता के प्रभाव के कारण मौसम में बदलाव रहा, हालांकि रविवार को मौसम खुश्क रहा। इसके बावजूद अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। न्यूनतम तापमान में 2.6 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आई है। सीएसएसआरआई की जिला मौसम वेधशाला में रविवार का अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आगामी सप्ताह में मौसम खुश्क रहने की ही संभावना है।
विज्ञापन

चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ.मदन खीचड़ के अनुसार राज्य में मौसम आमतौर पर 21 मार्च तक परिवर्तनशील रह सकता है। इस दौरान बीच-बीच में हवाओं में बदलाव की संभावना से हल्की गति से हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान 17 व 18 मार्च को उत्तरपश्चिमी हवाएं चलने से रात्रि तापमान में गिरावट आने की संभावना है लेकिन दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। 19 मार्च से एक और पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से हवाएं उत्तरपूर्वी होने से 20 व 21 मार्च को वातावरण में नमी बढ़ने व आंशिक बादल आने की संभावना है जिससे रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed