फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Now the details of 10th and 12th students will be registered on the portal

अब पोर्टल पर दर्ज होगा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों का विवरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 02:29 AM IST
विज्ञापन
Now the details of 10th and 12th students will be registered on the portal
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। सीबीएसई 2022 की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए जल्द एक पोर्टल शुरू करेगा। पोर्टल में उन सभी का पूरा विवरण होगा जो अगले साल 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। बोर्ड ने सभी स्कूलों को छात्रों का विवरण जमा करने के लिए कहा है। निर्देश दिए हैं कि छात्रों का विवरण जमा करने में समय सीमा का पालन करेें और अंतिम समय में भीड़ से बचने के लिए सहयोग दें। इधर स्कूलों द्वारा की गई अग्रिम तैयारी से उन्हें एनओसी जमा करने और पंजीकरण सही ढंग से करने में मदद मिलेगी। बोर्ड से संबंधित सभी स्कूल 9वीं और 11वीं के छात्रों के पंजीकरण के लिए इस नए पोर्टल का इस्तेमाल कर सकेंगे। वहीं बोर्ड परीक्षाएं अब दो टर्म में आयोजित करने का निर्णय भी लिया गया है। ब्यूरो
अब दो टर्म में होंगी 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं
कोरोना वायरस महामारी के दौर में सीबीएसई ने नोटिफिकेशन जारी कर शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए परीक्षाएं दो टर्म में आयोजित करने का ऐलान किया था। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, टर्म-1 की परीक्षा नवंबर-दिसंबर 2021 में और टर्म-2 की परीक्षा मार्च-अप्रैल 2022 में आयोजित करने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन

एक बार में 50 प्रतिशत पाठ्यक्रम ही पढ़ना होगा
10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को दो टर्म में कराने के ऐलान के साथ ही सीबीएसई ने सत्र 2021-22 के लिए पहले और दूसरे टर्म की परीक्षा के लिए पाठ्यक्रम का बंटवारा कर दिया है। टर्म-1 और टर्म-2 में पचास प्रतिशत पाठ्यक्रम से सवाल पूछे जाएंगे। टर्म-1 परीक्षा में जो पाठ्यक्रम छात्रों ने पढ़ा है, उसी आधार पर सवाल आएंगे और पहले पढ़े गए पाठ्यक्रम में से दूसरे टर्म की परीक्षा में सवाल नहीं पूछे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीएसई जल्द नया पोर्टल शुरू करेगा इसमें आगामी सत्र में 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले सभी छात्रों का पूरा विवरण होगा। बोर्ड ने सभी संबंधित स्कूलों को उन सभी छात्रों का विवरण जमा करने के लिए कहा गया है। छात्रों की जानकारियां पोर्टल पर दिखाई जाएंगी। -डॉ. राजन लांबा, अध्यक्ष, सहोदय स्कूल कांप्लेक्स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed