फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Now Oxyvan will be lit up soon

अब जल्द जगमग हो उठेगा ऑक्सीवन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 02:42 AM IST
विज्ञापन
Now Oxyvan will be lit up soon
करनाल। अब मुगल कनाल में बनाया जा रहा ऑक्सी वन पार्क जल्द ही बिजली की रोशनी से जगमग हो उठेगा। ऑक्सी वन पार्क में बिजली की लाइन शिफ्टिंग के लिए टेंडर कर दिए गए हैं। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा इस पार्क में लाइन शिफ्टिंग का काम जल्द करवाने के लिए गत सप्ताह टेंडर किए गए थे। अधिकारियों के अनुसार बिजली की लाइन का काम दस दिन के भीतर शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

बिजली वितरण निगम के एक अधिकारी ने बताया कि ऑक्सीवन में 33 केवी की चार लाइनें पड़ेंगी जबकि 11 केवी की छह लाइन पड़ेंगी। इसके लिए पूरा सिस्टम तैयार किया जाएगा। गौरतलब है कि ऑक्सी वन में बिजली की लाइनें शिफ्ट करने के लिए वन विभाग द्वारा निगम में दस करोड़ रुपये पहले ही जमा करवा दिए गए थे। जिसके बाद करनाल के उपायुक्त ने बिजली विभाग के अधिकारियों को जल्द से जल्द यहां बिजली शिफ्ट करवाने को कहा था। उसके बाद से बिजली विभाग ने तेजी के साथ कार्रवाई करते हुए इसके टेंडर किए।
विज्ञापन

अब तक लगाए जा चुके हैं आठ सौ पौधे
जिला वन अधिकारी जय कुमार ने बताया कि ऑक्सी वन में पौधरोपण का कार्यक्रम शुरू कर दिया गया है। इसमें चालीस प्रजातियों के आठ सौ पौधों को लगाया जा चुका है। उन्होंने कहा कि बारिश से पहले ही समतल जमीन पर पौधों के लिए क्यारियां बना दी गईं हैं। इसमें पानी भरने से जमीन की गर्मी कम हो जाएगी। जिससे कि पौधे को विकसित होने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। उन्होंने कहा कि पौधरोपण का कार्यक्रम लगातार चलेगा। जिससे कि ज्यादा से ज्यादा पौधे जल्द से जल्द लगाए जा सकें। जिला वन अधिकारी जय कुमार ने बताया कि ऑक्सी वन की बाउंड्री वॉल भी जल्द तैयार हो जाएगी। बाउंड्री वॉल के बनने से पौधों को नुकसान नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed