फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   now oil and sugar will be distributed

अब सरसों का तेल और चीनी का होगा वितरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
now oil and sugar will be distributed
जिले में जिन स्थानों पर पूरा आटा नहीं पहुंच पाया था, वहां अब आटा पहुंचा दिया गया है। इसके साथ-साथ अब राशन कार्डधारकों को पांच-पांच किलो गेहूं भी दिया जा रहा है। साथ ही सरसों का तेल व चीनी का वितरण भी शुरू करा दिया गया है। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक अनिल कुमार ने बताया कि करनाल में तो सभी डिपो पर आटा पहुंच गया था, वितरण भी करा दिया था। लेकिन क्षेत्र के असंध, निसिंग तरावड़ी, नीलोखेड़ी आदि में बीस फीसदी डिपो पर आटा नहीं पहुंच पाया था। वहां अब पहुंचाया जा रहा है। एक दो दिन में पूरा आटा पहुंचा दिया जाएगा। साथ ही राशन कार्डधारकों को पांच-पांच किलो गेहूं प्रति यूनिट की दर बांटा जाना है। करनाल शहर में गेहूं का वितरण शुरू भी करा दिया है। शेष स्थानों पर डिपो पर गेहूं पहुंचाया जा रहा है। साथ ही बीपीएल व अंत्योदय योजना के राशन कार्डधारकों को दो लीटर सरसों का तेल व एक एक किलो चीनी भी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed