{"_id":"5ea0a3ab8ebc3e904a748a36","slug":"now-book-will-sell-by-app-karnal-news-knl287311110","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर नया आदेश... अब मोबाइल एप से बिकेंगी किताबें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर नया आदेश... अब मोबाइल एप से बिकेंगी किताबें
विज्ञापन
लॉकडाउन में नया शिक्षा सत्र शुरू होने से किताबों की बिक्री को लेकर भी प्रशासन रोजाना निर्देशों में फेरबदल कर रहा है। पहले किताबों की दुकानें खोलने के आदेश दिए, फिर बंद करने के। अब नया आदेश जारी करते हुए किताबों की बिक्री को भी डिजिटल प्लेटफार्म पर लाया गया है। ऑनलाइन ऑर्डर करना होगा, डिलीवरी ब्वॉय घर पर किताबें देने आएगा। एडीसी अनीश यादव ने बताया कि इसके लिए नाओ-ऑनलाइन ग्रोसरी मोबाइल एप तैयार किया गया है। इस एप पर कक्षा छह से 12वीं तक की एनसीईआरटी की किताबों व अन्य शिक्षण सामाग्री की उपलब्ध रहेगी। विद्यार्थियों को इसका ऑनलाइन ऑर्डर करना होगा। एडीसी ने विश्वास दिलाया कि लोगों को कोई परेशानी नही आने दी जायेगी तथा आवश्यकता अनुसार आर्डर की गई चीजें उनके घर पर ही पहुंचाई जा रही है। साथ ही आम जन से अपील की कि लोग घर पर ही रहते हुए प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और लाकडाउन की सफलता मे सहयोग दें।
एक घंटे में आए 15 आर्डर
मोबाइल एप के स्थानीय प्रबंधक द्वारा कक्षा 6 से कक्षा 12वीं तक एनसीईआरटी की किताबों को अपनी सूची में शामिल कर लिया है। उनके द्वारा किताबों की ऐसे आर्डर के लिए अलग से व्यवस्था की गई है तथा ऐसे आर्डरों के लिए अलग से डिलीवरी ब्वाय को लगाया गया है। बुधवार को पहले दिन एक घंटे में ही 15 ऑर्डर प्राप्त हुए, जिन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया गया।