फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Now apply for admission in ITI till October 7

आईटीआई में दाखिले के आवेदन की तिथि 7 तक बढ़ाई...

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 02:48 AM IST
विज्ञापन
Now apply for admission in ITI till October 7
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। आईटीआई में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है, क्योंकि कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से आवेदन करने की तिथि 7 अक्तूबर तक बढ़ा दी गई है। जिससे उन विद्यार्थियों को दाखिला प्रक्रिया में भाग लेने में आसानी होगी जो किसी कारणवश आवेदन नहीं कर पाए। बाबू मूलचंद जैन राजकीय आईटीआई कॉलेज के वर्ग अनुदेशक जसविंद्र संधू ने बताया कि विद्यार्थियों की सहूलियत को देखते हुए विभाग ने दाखिले के लिए आवेदन की तिथि 4 से बढ़ाकर 7 अक्तूबर कर दी है। जिससे विद्यार्थियों को आवेदन करने के लिए और समय मिल गया है।
उन्होंने बताया कि कॉलेज प्रबंधन की तरफ से कॉलेज में ही ऑनलाइन आवेदन के लिए हेल्प डेस्क लगाए गए हैं, जहां विद्यार्थी आकर आवेदन कर सकते हैं जो कि उनके लिए निशुल्क है। वहीं अन्य किसी प्रकार की पूछताछ भी कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों की सुविधा के लिए छुट्टी वाले दिन भी हेल्प डेस्क को खुला रखा गया है। उन्होंने विद्यार्थियों से अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना आवेदन कर दाखिला लेने की अपील की।
विज्ञापन

संधू ने बताया कि जिले में 7 सरकारी व 7 निजी आईटीआई कॉलेज हैं जिनमें 3660 सीटें हैं। अब तक लगभग 13 हजार विद्यार्थियों की ओर से दाखिले के लिए आवेदन किया जा चुका है। आवेदनों की संख्या 7 अक्तूबर तक काफी बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed