फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   note received milk, student engary

भैंस का दूध नहीं मिला तो छात्र ने डीसी को की शिकायत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 04:08 PM IST
विज्ञापन
note received milk, student engary
करनाल। लॉकडाउन के दौरान एक युवक की जिद से बवाल खड़ा हो गया। प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेना पड़ा। जांच-पड़ताल के बाद मामला शांत हुआ। मामला कुरुक्षेत्र जिले का है। नवारसी गांव स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के एक प्राध्यापक विद्यालय के आवासीय परिसर में रहते हैं। उनके पास रहे रहे उनके बेटे बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र तूषार ने 16 अप्रैल को कुरुक्षेत्र के उपायुक्त को शिकायत भेजी कि वह लॉकडाउन के दौरान कैंपस की सुविधाओं से संतुष्ट नहीं। उसे भैंस का दूध पसंद है जो उसे नहीं मिल रहा। वह गांव से दूध लाना चाहता है। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए फूड सेफ्टी ऑफिसर डा. संदीप कादियान विद्यालय में पहुंचे और जांच की। डा. कादियान के पास करनाल व कुरुक्षेत्र दोनों जिलों का प्रभार है। डा. कादियान ने तूषार की काउंसलिंग की और उसे समझाया कि आपदा प्रबंधन का क्या मतलब होता है। विद्यालय की प्रिंसिपल व कर्मचारियों के भी बयान दर्ज किए गए। काफी समझाने के बाद छात्र तूषार संतुष्ट हुआ और उसे अपने किये पर पछतावा हुआ। उसने बाकायदा माफी मांगी। तब जाकर मामला शांत हुआ। डा. संदीप कादियान ने कहा कि कोरोना की रोकथाम के लिए लॉकडाउन की पालना सुनिश्चित करना जरूरी है। यदि एक समय में किसी अनावश्यक चीज की कमी है तो उसके बिना काम भी चल सकता है। आवश्यक वस्तुओं की पूर्ति हो रही है। अभिभावकों को चाहिये कि वह बच्चों को समझाएं और जागरूक करें। --- कर्मबीर लाठर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed