फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Notbandi thundered against the opposition, neutralize market, Karnal

नोटबंदी के खिलाफ विपक्ष गरजा, बाजार बेअसर

Tue, 29 Nov 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल Updated Tue, 29 Nov 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
Notbandi thundered against the opposition, neutralize market, Karnal
नोटबंदी के खिलाफ विपक्ष गरजा, बाजार बेअसर - फोटो : Amar Ujala
 नोटबंदी के फैसले के खिलाफ विपक्ष का भारत बंद का ऐलान केवल विरोध-प्रदर्शन तक सिमट कर रह गया। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने दुकानदारों के हाथ भी जोड़े पर दुकानें खुली रहीं। अन्य दिनों की तरह सोमवार को भी बाजार में रौनक दिखाई दी।
विज्ञापन

नोटबंदी के खिलाफ कम्युनिस्ट पार्टी, इनेलो और कांग्रेस सहित अन्य लोगों ने अलग-अलग तरीके से रोष जताया। कांग्रेस और इनेलो कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। हालांकि, दुकानें बंद कराने की अपील काम नहीं आ सकी और किसी भी दुकानदार ने दुकान बंद नहीं की। कर्ण गेट पर एक दुकान को बंद कराने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और दुकानदार में झड़प भी हो गई।
विज्ञापन


इनेलो समर्थकों ने सेक्टर-12 में एकत्र होकर सीटीएम सुधांशु गौतम को ज्ञापन भी सौंपा। इनेलो नेताओं ने नोटबंदी को किसानों और छोटे व्यापारियों के खिलाफ बताया। सोमवार सुबह बाजार में कांग्रेस नेताओं ने व्यापारियों से हाथ जोड़कर दुकानें बंद करने का आह्वान किया तो दुकानदारों ने भी हाथ जोड़कर अभिवादन तो स्वीकार किया, लेकिन दुकानें पूरा दिन खुली रखीं। दो घंटे के इस विरोध प्रदर्शन के कारण बाजार में कहीं भी दुकानें बंद नहीं हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सचिव पंकज पुनिया के नेतृत्व में सर्राफा बाजार, नेहरू पैलेस, कुंजपुरा रोड, पुराना जीटी रोड, कर्ण गेट मार्केट, रेलवे रोड, बस स्टैंड चौक समेत अन्य जगहों पर व्यापारियों से जनसंपर्क किया और लोगों से दुकानें बंद करने का आह्वान किया। इसी दौरान एक दुकान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और भाजपा समर्थित दुकानदार में मामूली कहासुनी भी हुई। कांग्रेस नेताओं ने दुकानदारों से अपील की कि वह व्यापारी के पक्ष में आज सड़कों पर उतरे हैं, इसलिए उनको सभी के समर्थन की आवश्यकता है। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने नोटबंदी में बरती जा रही अनियमितताओं और लोगों को आ रही परेशानियों के खिलाफ असंतोष जाहिर करते हुए भाजपा सरकार को कोसा। पूनिया ने कहा कि जहां एक तरफ देश आर्थिक मंदी से जूझ रहा है। वहीं आम आदमी अपनी दो वक्त की रोटी के जुगाड़ के लिए लाइनों में लगा हुआ है।

प्रदर्शन के दौरान डॉ. सुनील पंवार, रामशरण भोला, कृष्ण बसताड़ा, राजेंद्र कल्याण, पराग गाबा, कृष्ण कुटेल, नरेश संधु, पवित्र विर्क जलमाना, जितेंद्र विर्क, चंद्रशेखर राणा, देवी सिंह, बसंत राणा, राजकिरण, पंकज गाबा, सुल्तान संधु, धर्मपाल राणा, राजबीर चीमा, रामपाल, विकास पूनिया, मनिंद्र, मुनिष कामरा, चांद राम चौहान, राजेश कक्कड़ आदि मौजूद रहे।


वामदलों ने सरकार का पुतला फूंका
 नोटबंदी के खिलाफ कम्युनिस्ट पार्टी, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की ओर से राष्ट्रीय आक्रोश दिवस दिवस मनाया गया। कर्णपार्क में सुखचैन सिंह और बाबू राम की प्रधानता में जनसभा हुई। माकपा के जिला सचिव जगमाल सिंह ने कहा कि नोटबंदी के चलते छोटे दिहाड़ीदार मजदूरों और छोटे-छोटे काम धंधे दुकानदारी करने वालों के रोजगार पर भारी असर पड़ा है। कृषि क्षेत्र में लाखों किसान व खेत मजदूर बेहाल हुए हैं। अस्पतालों में मरीजों और उनके परिजनों का बुरा हाल है। नोटबंदी के खिलाफ पार्टी के सदस्यों ने प्रदर्शन भी किया और सरकार का पुतला भी फूंका। इस अवसर पर सीटू जिला सचिव जगपाल राणा, रिटायर्ड कर्मचारी संघ जिला प्रधान शियानंद प्रोचा, माकपा जिला कमेटी सदस्य जोगा सिंह सुखचैन सिंह, जगमाल सिंह, नौजवान सभा प्रधान सुरेश, मेहर सिंह बाबू खान, बाबू राम, भवन निर्माण से रामविलास शंभू, चुड़िया राम, विजय, हरीश बागी, रणजीत छानो, जगदीश,  श्यामलाल हरिराम, विकास, रुलदू राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed