फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Ninth accused arrested in firing case

फायरिंग के मामले में नौवां आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Ninth accused arrested in firing case
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

असंध। मीनाक्षी अस्पताल में फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने नौवें आरोपी भगत सिंह उर्फ भगतू को डेरा मांगे वाला जयसिंहपुरा-सालवन रोड असंध से सोमवार रात गिरफ्तार कर लिया। भगत सिंह ने शूटरों व अन्य आरोपियों को शरण दी थी।
आरोपी का तीन दिन का रिमांड हासिल किया गया है। हालांकि रिमांड पर चल रहे अन्य छह आरोपियों को भी मंगलवार अदालत में पेश किया गया। जिनमें से तीन को जमानत मिल गई। अन्य तीन को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

आरोपी हरमन सिंह निवासी वार्ड छह सफीदों (जींद), ओमवीर उर्फ वीर निवासी गांव सालवन (करनाल) व दलवीर सिंह उर्फ निटा वासी वार्ड आठ सफीदों (जींद) को कोर्ट ने जमानत दे दी है। जबकि आरोपी बलजिंद्र सिंह वासी गांव जलमाना, सोनू शर्मा उर्फ गटवा वासी बिघाना (जींद) और महिपाल मीणा वासी गांव नसबारा जिला भरतपुर (राजस्थान) को करनाल की जिला जेल में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ जुलाई को मीनाक्षी अस्पताल में फायरिंग करने की घटना के बाद बदमाश दलेर कोटिया ने फेसबुक पर संदेश प्रेषित कर व्यवसायियों व चिकित्सकों को धमकी दी थी। अज्ञात बदमाश ने असंध के ही एक और चिकित्सक को फोन कर उसी दिन डेढ़ करोड़ की रंगदारी मांगी थी।
शूटरों का चल रहा इलाज
अस्पताल में फायरिंग के एक आरोपी सुमित की टांग में गोली लगी थी। जिसका इलाज रोहतक पीजीआई में चल रहा है। वहीं दूसरे आरोपी शोभित को जींद के सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया है। जहां से डिस्चार्ज होने के बाद पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई करेगी। इसके बाद करनाल पुलिस आरोपियों को जींद से प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी।

पुलिस ने मीनाक्षी अस्पताल में फायरिंग के मामले में सात आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से नौवें आरोपी भगत सिंह उर्फ भगतू का तीन दिन का रिमांड मिला है। तीन आरोपियों को जमानत मिल गई है।
- बलजीत सिंह, थाना प्रभारी, असंध
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed