फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Nine villages to get water from Bhakra: Tushar

भाखड़ा से नौ गावों को मिलेगा पानी : तुषार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Nine villages to get water from Bhakra: Tushar
कैलरम में ग्रामीण के बीच जनसभा को संबोधित करते तुषार ढांडा। संवाद
कलायत। गांव कैलरम में नाथू राम के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा युवा नेता तुषार ढांडा ने ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पब्लिक हेल्थ) के अधिकारी भी मौजूद रहे। तुषार ढांडा ने ग्रामीणों को जानकारी देते हुए बताया कि भाखड़ा नहर आधारित पेयजल परियोजना को कलायत विधानसभा के नौ गांवों के लिए मंजूरी मिली है। इनमें मटौर, बड़सिकरी खुर्द, बड़सिकरी कलां, कमालपुर, खेड़ी शेरखां, बालू, चौशाला, कैलरम और बात्ता शामिल हैं। परियोजना को पूरा होने में करीब एक वर्ष का समय लगने की संभावना है। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर गांव की अन्य समस्याओं और विकास कार्यों पर भी फीडबैक लिया व संबंधित अधिकारियों से आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed