फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Nine and a half million become modern bus stand

साढ़े नौ करोड़ से बनेगा आधुनिक बस स्टैंड

Fri, 27 May 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Fri, 27 May 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन

सीएम सिटी को गांव उचानी के नजदीक नये बस स्टैंड की सौगात शीघ्र मिलने वाली है। इसके लिए साढ़े नौ करोड़ रुपये का एस्टीमेट बनाकर मुख्यालय भेज दिया है। नक्शा पास हो गया है। बजट की मंजूरी मिलते ही कभी भी बस स्टैंड के निर्माण कार्य शुरू हो सकता है। जिला प्रशासन की तरफ से सभी तैयारियां पूरी हैं। चंडीगढ़ उच्चाधिकारियों के पाले में एस्टीमेट चला गया है। इसके अलावा मौजूदा बस स्टैंड की जगह दो एकड़ का बस स्टैंड रहेगा। इस पर लोकल बस सर्विस और कैथल, असंध की तरफ चलने वाली बसों का आवागमन रहेगा। उधर, तीसरा बस स्टैंड सेक्टर-12 में बनाए जाने की फाइल पाइप लाइन में है। इस पर किसी प्रकार का नया मंथन नहीं हुआ है।

विज्ञापन


रोडवेज अधिकारियों ने बस स्टैंड शिफ्टिंग के लिए पूरी प्लानिंग कर ली है। नये बस स्टैंड पर ही रोडवेज का ट्रेनिंग स्कूल और वर्कशॉप बनाया जाएगा। जीटी रोड इंद्री रोड पर हिसार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी की 32 एकड़ जमीन पर आधुनिक बस स्टैंड बनाया जाएगा। इस जमीन पर पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के अधिकारियों ने नक्शा बनवाकर भेजा था, इसको मंजूरी मिल गई है। साढ़े नौ करोड़ रुपये का एस्टीमेट बनवाकर मंजूरी के लिए मुख्यालय भेजा है। नया बस स्टैंड जीटी रोड स्थित लिबर्टी चौक के नजदीक उचानी गांव के एरिया में बनाया जाएगा। बस स्टैंड शिफ्टिंग का मामला एक दशक से भी ज्यादा समय से लटका हुआ है।
विज्ञापन


वर्ष 2001 में बस स्टैंड शिफ्टिंग की प्रक्रिया शुरू हुई थी, लेकिन अभी तक सिरे नहीं चढ़ पाया। अब आकर हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी की 32 एकड़ जमीन भी ट्रांसफर हो गई है। अब नक्शा पास कर एस्टीमेट बनाया जाएगा। अप्रूवल के लिए एमडी को भेजा जाएगा। वर्तमान जगह से बस स्टैंड को शिफ्ट कर दिया जाएगा और शहर को जाम से मुक्ति मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम से मुक्ति के लिए शिफ्टिंग जरूरी
सीएम सिटी में बनने वाला बस स्टैंड इंद्री रोड पर बनेगा व अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। बस स्टैंड शहर से दूर होने के कारण स्थानीय लोगों को परेशानी ना हो, इसके लिए भी मौजूदा बस स्टैंड को मिनी बस स्टैंड बनाए जाने की योजना है। मिनी बस स्टैंड बनाने का फायदा है कि सिटी बस सर्विस अच्छी रहेगी और नगर निगम भी अपनी बसें चलाने की तैयारी कर रहा है। जो सवारियों के लिए बेहतर है।

जीटी रोड और इंद्री रोड पर लगेंगे गेट
इंद्री रोड स्थित 32 एकड़ जमीन में नया बस स्टैंड बनाया जाना है। इसका एंट्री गेट जीटी रोड की तरफ से रहेगा और निकासी के लिए इंद्री रोड पर गेट लगाए जाएंगे। जीटी रोड से गुजरने वाली बसें जीटी रोड की तरफ से एंट्री करेंगी और इंद्री रोड की तरफ से निकलकर जीटी रोड पर मिलेंगी। दूसरी तरफ यमुनानगर की साइड से आने वाली बसें भी इंद्री रोड से एंट्री करेंगी और इंद्री रोड से ही बाहर निकलेंगी। इससे बस चालकों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी और सवारियों को भी रूट्स का पूरा ध्यान रहेगा।


वर्जन
लिबर्टी चौक के नजदीक उचानी गांव एरिया में नये बस स्टैंड के लिए साढ़े नौ करोड़ रुपये का एस्टीमेट भेजा गया है। बजट को मंजूरी मिलते ही बस स्टैंड का कार्य शुरू होगा। उच्चाधिकारियों के पास सभी कागज हैं। अधिकारियों के आदेश पर ही आगामी रूपरेखा बनाई जाएगी।
-जयपाल राणा, महाप्रबंधक, हरियाणा रोडवेज करनाल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed