{"_id":"5d6c23428ebc3e93a8444f69","slug":"nightdomination-karnal-news-knl3847336","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाइट डोमिशन: 2176 वाहनों को चेक कर छह के चालान कर दो किए इंपाउंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाइट डोमिशन: 2176 वाहनों को चेक कर छह के चालान कर दो किए इंपाउंड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में अपराधों को रोकने के लिए एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया के निर्देश पर जिले भर में शनिवार रात को नाइट डोमिनेशन चलाया गया। पुलिस ने रात के 10 बजे से रविवार सुबह 4 बजे तक वाहनों की चेकिंग की। पुलिस ने जिले में 52 नाके लगाए। इन पर कुल 260 पुलिस कर्मी तैनात रहे। इसके अलावा, इस अभियान में 46 राइडर व 45 पीसीआर, एसएचओ वैन भी शामिल थी।
इस अभियान के दौरान पुलिस द्वारा 1235 दो-पहिया वाहन, 389 चार-पहिया वाहन, 279 लाइट व्हीकल और 273 हैवी व्हीकल कुल 2176 वाहनों की चेकिंग की गई। इस अभियान के दौरान यातायात नियमों के तहत छह वाहन चालकों के चालान किए और जिनमें से दो इंपाउंड किए गए। इसके साथ-साथ पुलिस टीमों द्वारा 121 सार्वजनिक स्थानों को चेक किया और 49 व्यक्तियों से पूछताछ करके पर्चा अजनबी काटे गए। पुलिस टीम द्वारा लोकल एंड स्पेशल लॉ अधिनियम के तहत दो मामले दर्ज किए। उपरोक्त मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनसे कुल 10 बोतल अवैध शराब और बिना किसी लाइसेंस की एक अवैध देसी पिस्तौल व एक राउंड बरामद किया गया। एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया ने बताया कि पुलिस द्वारा चलाया गया यह नाइट डोमिनेशन अपराधों को रोकने में बहुत कारगर साबित हुआ है। भविष्य में भी पुलिस द्वारा अपराधों को रोकने के लिए व अपराधियों को पकड़ने के लिए इस तरह के अभियान चलाए जाते रहेंगे। अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।