{"_id":"fef617db256fa708c52abd9104217af9","slug":"nifa-to-make-world-record-on-martry-s-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"निफा बनाएगी गिनीज विश्व रिकार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निफा बनाएगी गिनीज विश्व रिकार्ड
करनाल
Updated Sat, 01 Mar 2014 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामाजिक संस्था नेशनल इंटीग्रेटिड फोरम ऑफ आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविस्ट (निफा) सामाजिक सरोकार से जुड़ा एक और विश्व रिकार्ड बनाएगी।
दरअसल, तेईस मार्च को निफा शहर के आरपी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी (आरपीआईआईटी) के साथ मिलकर विश्व रिकार्ड बनाने के लिए सबसे बड़ी मानव मशाल बनाएगी और गिनीज बुक में नाम दर्ज करवाएगी। दोनों संस्थाएं संयुक्त तौर पर भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहीदी दिवस को समर्पित इस कार्यक्रम के जरिये भ्रष्टाचार मिटाने के लिए काम करेंगी। यह जानकारी निफा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रीतपाल सिंह पन्नू और आरपीआईआईटी के निदेशक सौरभ गुप्ता ने दी।
चार हजार युवा लेंगे भाग
निफा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रीतपाल सिंह पन्नू और आरपीआईआईटी के निदेशक सौरभ गुप्ता ने बताया कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहादत दिवस पर युवाओं का यह महाआयोजन आरपी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी के खेल मैदान में किया जाएगा। इस आयोजन में 4000 युवा भाग लेंगे और ये सभी मिलकर सबसे बड़ी मानव मशाल का निर्माण करेंगे।
चार हजार युवाओं में 1500 महिलाएं और लड़कियां भी शामिल हैं। महिलाएं और लड़कियां काले रंग की टी-शर्ट और काले रंग ही की टोपी (जैसी की राजगुरु पहना करते थे) पहन कर मशाल तैयार करेंगी। वहीं, 2500 युवा और विद्यार्थी शहीद भगत सिंह द्वारा पहनी जाने वाली बसंती रंग की पगड़ी और इसी रंग की टी-शर्ट में शामिल होंगे। हर टी-शर्ट पर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के फोटो छपे होंगे। साथ ही हर प्रतिभागी को तीनों शहीदों का एक पोस्टर भी सम्मान के रूप में दिया जाएगा।
विज्ञापन
भ्रष्टाचार के खिलाफ बनेगी मशाल
क्रांति की यह मशाल भ्रष्टाचार के खिलाफ बनाई जाएगी। इसके माध्यम से आम नागरिकों और विशेषत युवाओं और विद्यार्थियों को भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक किया जाएगा। पन्नू ने कहा कि शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, चंद्रशेखर आजाद, नेता जी सुभाष चंद्र बोस और राम प्रसाद बिस्मिल जैसे महानायकों ने भ्रष्टाचार व सामाजिक बुराइयों से मुक्त जिस भारत का सपना संजोकर शहादत दी थी, आज का भारत उससे कोसों दूर है। शहीदों के सपनों को पूरा करने के लिए व भ्रष्टाचार मुक्त भारत के निर्माण के लिए निफा यह आयोजन कर ही है।
अपने बैनर के साथ हिस्सा ले सकते है समाजिक संगठन
पन्नू ने सभी सामाजिक और शैक्षणिक संस्थाओं को अपने-अपने बैनर सहित इस आयोजन में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। आरपी ग्रुप के निदेशक सौरभ गुप्ता ने कहा कि उनका संस्थान शहीदों के सममान के लिए आयोजित होने जा रहे इस गिनीज विश्व रिकार्ड का सह आयोजक बन कर गर्व का अनुभव कर रहा है।