फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   NHAI ignored commissioner's orders, did not cover GT Road drains

Karnal News: एनएचएआई ने दरकिनार किए आयुक्त के आदेश, नहीं ढके जीटी रोड के नाले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
NHAI ignored commissioner's orders, did not cover GT Road drains
नैशनल हाईवे पर टूटी नाले की स्लैब संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। शहर की लाइफलाइन मानी जाने वाली जीटी रोड के साथ खुले नाले नगर निगम आयुक्त के आदेश के बाद भी ढके नहीं गए हैं। आयुक्त ने एक महीने पहले इन नालों को ढकने के लिए एनएचएआई के अधिकारियों को आदेश दिए थे। जीटी रोड से रोजाना करीब 50 हजार वाहन गुजरते हैं। लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन सकती है।
शहर में जीटी रोड के दोनों ओर बने नाले कई जगहों पर 200 से 300 मीटर तक खुले पड़े हैं। ऊपर रखे स्लैब टूट चुके हैं। हर 50 से 100 मीटर पर नाले के ऊपर रखा स्लैब या तो टूट चुका है या इसे हटा लिया गया है। कई जगह स्लैब से सरिये निकल रहे हैं। अनाज मंडी से लेकर नमस्ते चौक तक के हालात बेहद खराब हैं।
विज्ञापन

ऊपर सड़क सुरक्षा के संदेश, नीचे खतरे में जान
जीटी रोड के फ्लाईओवर पर सड़क सुरक्षा से संबंधित अच्छे संदेश लिखे हैं। पास ही सड़क सुरक्षा के नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। नाले खुले हैं। नाले जीटी रोड के इतने समतल हैं कि रात या बारिश के समय वाहन चालक की छोटी से गलती बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आमने-सामने




पहले ग्रेप लगा था। इस वजह से काम नहीं हो पाया। नालों को ढकने की पूरी तैयारी की जा चुकी है। उम्मीद है कि फरवरी अंत तक नालों को ढकने का काम पूरा हो जाएगा। -भानुप्रताप, सेक्शन इंजीनियर, एनएचएआई

एनएचएआई को करीब एक माह पहले आदेश दिए थे। अब उनको सख्ती से चेतावनी दी जाएगी। इसके बाद भी एनएचएआई ने काम नहीं किया तो कार्रवाई की जाएगी। -वैशाली शर्मा, आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed