फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   New system in Haryana, Students say Jai Hind instead of Good Morning in schools, orders of Education Minister

हरियाणा में नई व्यवस्था: स्कूलों में गुड मॉर्निंग की बजाय जय हिंद बोलेंगे विद्यार्थी, शिक्षा मंत्री के आदेश

Sun, 21 Jul 2024 10:17 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, करनाल (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, करनाल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 21 Jul 2024 10:17 AM IST
सार

हरियाणा में शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने सरकारी स्कूलों में नई व्यवस्था बनाने के आदेश दिए हैं। विदित हो कि स्कूलों में प्रार्थना सभा के दौरान सुबह मंच पर स्कूल मुखिया या हेड टीचर के आने पर बच्चे गुड मॉर्निंग मैम या सर कहकर अभिवादन करते हैं।

विज्ञापन
New system in Haryana, Students say Jai Hind instead of Good Morning in schools, orders of Education Minister
हरियाणा की शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्कूलों में प्रार्थना सभा के दौरान बच्चे अब अभिवादन में गुड मॉर्निंग मैम या सर व नमस्ते की जगह जय हिंद बोलेंगे। शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने स्कूलों में प्रार्थना सभा के दौरान होने वाले इस पहले अभिवादन को बदलने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


शनिवार को करनाल में हुई जिला स्तरीय विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रशिक्षण कार्यक्रम में पहुंचीं थी। जहां उन्होंने सभी स्कूल प्रबंधकों और मुखिया से जय हिंद अभिवादन शुरू करने करने की अपील की। विदित हो कि स्कूलों में प्रार्थना सभा के दौरान सुबह मंच पर स्कूल मुखिया या हेड टीचर के आने पर बच्चे गुड मॉर्निंग मैम या सर कहकर अभिवादन करते हैं। इसके बाद आगामी प्रक्रिया शुरू होती है।
विज्ञापन


इसके अलावा कक्षा कक्ष में पहुंचने पर पहले पीरियड के दौरान भी विद्यार्थी क्लास टीचर का इसी तरह से अभिवादन करते हैं। अब सरकारी सहित सभी स्कूलों में अभिवादन के दौरान बच्चों को जय हिंद कहना होगा। अभिवादन बदलने के पीछे बच्चों में देश प्रेम व देश भक्ति की ललक पैदा करना है। प्रदेश में साढ़े 14 हजार स्कूलों में 25 लाख बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पदोन्नति के लंबित मामले निपटेंगे
शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने कहा कि शिक्षकों की पदोन्नति के लंबित मामलों को भी जल्द निपटाया जाएगा। प्रदेश के सभी साढ़े 14 हजार स्कूलों में मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए सरकार वचनबद्ध है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी अपने कार्यकाल में शिक्षा के क्षेत्र में काफी परिवर्तन किया। बच्चों का भविष्य उज्ज्वल बनाने के लिए सरकार स्कूलों में साधनों के साथ-साथ शिक्षकों की कमी दूर करने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed