फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   New cuts will be available to come to Kutiya Chowk

हाईवे से निर्मल कुटिया चौक पर आने के लिए मिलेंगे नए कट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 02:33 AM IST
विज्ञापन
New cuts will be available to come to Kutiya Chowk
नेशनल हाईवे-44 से उतरकर शहर में प्रवेश के लिए जल्द ही नए कट मिलने वाले हैं। निर्मल कुटिया चौक के नजदीक कट देने के लिए मोर्थ और एनएचएआई के चेयरमैन ने मंजूरी दे दी है। इस कट के मिलने के बाद कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला न्यायालय और लघु सचिवालय में बाहर से आने वाले लोगों को खासा लाभ होगा। अभी उन्हें एलिवेटेड हाईवे से निर्मल कुटिया चौक पर आने के लिए और सर्विस लेन से हाईवे पर चढ़ने के लिए लंबा चक्कर काटना पड़ता है। इससे उन्हें निजात मिलेगी।
विज्ञापन

मौजूदा व्यवस्था में दिल्ली से आने वाले वाहनों को निर्मल कुटिया चौक के रास्ते यदि कहीं जाना है तो उन्हें ताऊ देवी लाल चौक से पहले ही हाईवे के कट से सर्विस लेन पर आना पड़ता है। इसी तरह चंडीगढ़ से आने वाले वाहनों को आईटीआई चौक से पहले के कट से सर्विस लेन पर आना पड़ता है। इसके बाद निर्मल कुटिया चौक तक पहुंचने के लिए वे रास्ते में पड़ने वाले दोनों चौराहों पर ट्रैफिक लाइटों पर भी रुकते हैं और जाम में भी फंसते हैं। लेकिन अब नए कट मिलने के बाद उन्हें शहर के किसी अन्य प्रवेश पर रुकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वे दोनों तरफ में निर्मल कुटिया चौक से पहले मिलने वाले नए कट से उतरा करेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन

जनवरी से उठ रही थी मांग, दिसंबर में ही शुरू होगा काम
हाईवे पर केवल इसी चौक पर एलिवेटिड लेन से उतरने के लिए कट नहीं है। जबकि अन्य सभी पर कट है। जरूरत को महसूस करते हुए जिला सड़क सुरक्षा कमेटी की ओर से जनवरी 2021 में मांग उठाई थी। हर माह होने वाली समिति की बैठक में यह मांग केवल चर्चा का विषय ही बनती थी। लेकिन अब इस कट के लिए मंजूरी मिल गई है और नए साल से पहले कट बनाने का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
कट का काम ईगल इंडिया कंपनी को सौंप दिया गया है। जीटी बेल्ट में करनाल के अलावा पिपली में भी कट दिया जा रहा है। वहां कार्य शुरू हो चुका है। इसी माह में करनाल में मिलने वाले नए कट पर भी कार्य शुरू हो जाएगा। -भानू प्रताप, सेक्शन इंजीनियर, एनएचएआई
-------
अभी यहां पर है एग्जिट प्वाइंट -
दिल्ली से चंडीगढ़ की तरफ आते हुए -
एग्जिट-1 : आर्वधन नहर के पास
एग्जिट-2 : मदनपुर के पास
एग्जिट-3 : नमस्ते चौक से पहले,
एग्जिट-4 : ताऊ देवी लाल चौक से पहले (सेक्टर-14, 13, 12, पीजी कॉलेज, शुगर मिल रोड, मेरठ रोड, लघु सचिवालय और मेडिकल कॉलेज के लिए वाहन उतरते हैं)
एग्जिट-5 : आईटीआई चौक से पहले
एग्जिट-6 : लिबर्टी चौक से पहले
एग्जिट-7 : उचानी के पास
एग्जिट-8 : झंझाड़ी पुल से पहले
---
चंडीगढ़ से दिल्ली की तरफ जाते हुए -
एग्जिट-1 : गांव उचाना से पहले
एग्जिट-2 : बलड़ी गांव से पहले
एग्जिट-3 : आईटीआई चौक से पहले (आईटीआई, एयरपोर्ट, कुंजपुरा रोड, एनडीआरआई, सेक्टर-12, मेडिकल कॉलेज जाने के लिए वाहन सर्विस लेन पर उतरते हैं)
एग्जिट-4 : कर्णेश्वर मंदिर के बाद
एग्जिट-5 : देवी लाल चौक के पास
एग्जिट-6 : छोटू राम चौक के नजदीक
एग्जिट-7 : कंबोपुरा के नजदीक
एग्जिट-8 : मधुबन कोस मीनार के पास
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed