फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Nepali worker killed by shooting himself

कुल्हाड़ी मार कर नेपाली मजदूर की हत्या

Sun, 06 Jul 2014 11:53 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, करनाल
अमर उजाला/ब्यूरो, करनाल Updated Sun, 06 Jul 2014 11:53 PM IST
विज्ञापन
पोल्ट्री फार्म पर कार्यरत एक नेपाली मजदूर की हत्या कर दी गई। हत्यारे घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। यह घटना शनिवार रात गांव जाणी स्थित पोल्ट्री फार्म पर घटित हुई है।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर एफएसएल टीम के साथ सदर थाना व सीआईए वन की पुलिस ने मौका मुआयना करते हुए मामला दर्ज कर हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है। महेंद्र सिंह नेपाल का रहने वाला था, जिसकी सिर पर कुल्हाड़ी से सिर पर ताबड़तोड़ वार करके हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


महेंद्र अपने दो साथियों नेल्शन व क्यूम के साथ पोल्ट्री फार्म पर कार्य करता था। महेंद्र अपने इन दोनों साथियों को पोल्ट्री फार्म पर काम दिलवाने के लिए चार महीने पहले नेपाल से लेकर आया था। नेल्शन व क्यूम पर हत्या करने का शक व्यक्त किया जा रहा है, क्योंकि इस घटना के बाद से दोनाें युवक पोल्ट्री फार्म से गायब हैं। बताया गया है कि शनिवार रात ये तीनों युवक रोजमर्रा की तरह अपना काम निपटाने व खाना खाने के बाद सो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोल्ट्री के मालिक कृष्ण ने बताया जब सुबह उठ कर देखा तो तीनों युवक पोल्ट्री फार्म पर नहीं मिले। जिनकी इधर-उधर तलाश की गई। लेकिन कुछ देर बाद पोल्ट्री से करीब 4 एकड़ की दूरी पर स्थित ज्वार के खेत में खून से लथपथ एक युवक की लाश के पड़े होने की जानकारी मिली, जिसकी शिनाख्त मजदूर महेंद्र के रूप में हुई।


 इसके तुरंत बाद पुलिस को इस घटना क ी जानकारी दी गई। गौरतलब है कि एक सप्ताह के अंदर क्षेत्र में कत्ल की ये दूसरी घटना है। कुछ दिन पूर्व समीपवर्ती बाबा दीवान नाथ के डेरे के महंत की रात्रि के समय कस्सी मार कर हत्या कर दी गई थी, जिसकी गुत्थी अभी तक नहीं सुलझ सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed