फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Need in the area yet, 7127, farmers in my harvest my details on the portal provided registration

निसिंग क्षेत्र में अबतक 7127 किसानों ने मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर कराया पंजीकरण

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 11:23 PM IST
विज्ञापन
Need in the area yet, 7127, farmers in my harvest my details on the portal provided registration
निसिंग। कोविड-19 के चलते सरकार ने मेरी फसल मेरा ब्यौरा पर पंजीकरण के लिए तारीख को लेकर 19 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया था। जिसके लिए रबी की फसलों की खरीद को लेकर किसानों को मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकृत किया जा रहा है। रविवार को पोर्टल पर पंजीकरण की अंतिम तारिख थी। मार्किट कमेटी कार्यालय व गांवों की सीएससी सेंटरों में अब तक 7127 किसानों द्वारा फसल संबधित पूरी डिटेल पोर्टल पर भरकर पंजीकरण करवा लिया गया है। गेहूं व सरसों खरीद को लेकर प्रशासन की तरफ से निर्देश दिए गए हैं कि जिन किसानों का पोर्टल पर पंजीकरण होगा, उन्हीं की फसल खरीद में प्राथमिकता दी जाएगी। मार्किट कमेटी पंजीकरण ऑपरेटर सुनील आर्य ने बताया कि निसिंग एरिया के लगभग 85 प्रतिशत किसानों का पंजीकरण हो चुका है। रविवार को देर रात्रि तक पोर्टल ऑपन रहेगा। जिससे इस संख्या में ओर भी इजाफा हो जाएगा। पाेर्टल पर पंजीकृत किसानों को लॉक डाउन में सोशल डिस्टेसिंग के मद्देनजर मैसेज या फोन के द्वारा फसल बेचने के लिए खरीद केंद्र तक बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed