फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Need in the area dips from 12610 family are free ration of the benefit

डिपुओं से 12610 परिवार ले रहे मुफ्त राशन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 06:25 PM IST
विज्ञापन
Need in the area dips from 12610 family are free ration of the benefit
गांव बरास में सोशल डिस्टेनसिंग का पालन करते हुए डीपो से राशन लेते ग्रामीण। - फोटो : AMAR UJALA
नरेंद्र शर्मा
विज्ञापन
निसिंग। कोरोना महामारी के चलते हुए लॉकडाउन में जिन गरीब व मजदूर परिवारों का आय का कोई साधन नही रहा, उन परिवारों को चिन्हित कर सरकार द्वारा राशन कार्ड के हिसाब से राशन मुहैया करवाया जा रहा है। निसिंग क्षेत्र में करीब 12610 पीले, गुलाबी व खाकी कार्डधारक हैं, जिनको सरकार की तरफ से गेहूं, आटा, चीनी व तेल मुफ्त में वितरित किया जा रहा है। अब इस कड़ी में नमक व दाल भी डिपुओं पर पहुंच चुका है, जोकि मुफ्त में बांटा जाएगा। जुटायी गई जानकारी के अनुसार निसिंग कस्बे समेत क्षेत्र के 28 गांवों में 48 डिपो होल्डर हैं, जिनके अधीन कुल 17110 के लगभग कार्डधारक हैं। जिनमें हरे, गुलाबी, पीले व खाकी राशन कार्ड शामिल हैं। करीब 4400 हरे कार्डधारकों को छोड़ बाकी उक्त राशन से लाभान्वित होंगें। जिसमें परिवारों गेंहू, आटा, चीनी व तेल पहले ही डिपुओं के माध्यम से बांटा जा चुका है और अब नमक व दाल भी वितरित किया जाएगा। बाक्स। क्षेत्र में कुल 17110 के करीब हैं राशन कार्डधारक। ली गई जानकारी के अनुसार कस्बे समेत 28 गांवों में 48 डीपो होल्डर व 17110 के लगभग राशन कार्ड उपभोक्ता हैं। जिनमें 5500 पीले, 500 गुलाबी, 6710 खाकी व 4400 के लगभग हरे राशनकार्ड उपभोक्ता हैं। लेकिन इस योजना में पीले, गुलाबी व खाकी कार्ड धारक लाभांवित होंगें। हरे राशनकार्ड धारकों को इस योजना में शामिल नही किया गया है। बाक्स। राशनकार्डों के हिसाब से वितरित किया जा रहा राशन। पीले(बीपीएल) - गेहूं व आटा 5 किग्रा प्रति व्यक्ति, चीनी, नमक, दाल 1 किग्रा व 2 लीटर तेल प्रति कार्डधारक। गुलाबी(एएवाई) - गेहूं व आटा 5 किग्रा प्रति व्यक्ति, चीनी, नमक, दाल 1 किग्रा व 2 लीटर तेल प्रति कार्डधारक। खाकी(ओपीएच) गेहूं व आटा 5 किग्रा प्रति व्यक्ति, दाल व नमक 1 किग्रा प्रति कार्डधारक। वर्जन। लाभान्वित होने वाले राशनकार्ड धारकों को गेहूं, आटा, चीनी व तेल वितरित किया जा चुका है। अब नमक व दाल भी चिन्हित कार्ड धारकों को डिपुओं के माध्यम से वितरित किया जाएगा। सभी योग्य राशनकार्ड उपभोक्ताओं को राशन वितरित किया जाएगा। किसी प्रकार की परेशानी नही होने दी जाएगी। देवेंद्र, फूड एंड सप्लाई इंस्पेक्टर निसिंग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed