फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   ndri animal

एनडीआरआई पशु की मौत का मामला : वरिष्ठ वैज्ञानिक गहनता से जांच में जुटे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
ndri animal
एनडीआरआई में जांच के लिए आई नई वरिष्ठ वैज्ञानिकों की टीम
विज्ञापन

वैज्ञानिकों ने कहा, प्रथम दृष्टया प्रतीत नहीं हुई महामारी, जल्द बताएंगे पशुओं की मौत का कारण
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान के पशुधन अनुसंधान केंद्र में मुर्राह भैंसों की मौत के मामले में मंगलवार को वरिष्ठ वैज्ञानिकों की टीम जांच के लिए पहुंची है। इंडियन वेटरनरी रिसर्च इंस्टीट्यूट-बरेली से डॉ. रिशेंद्र वर्मा व नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वेटरनरी इपीडेमीयालाजी एंड डीजीज इंफार्मेटिक्स-आईसीएआर बेंगलूरू से भी एक वैज्ञानिक जांच के लिए आए हैं। मृत पशुओं की पोस्टमार्टम रिपोर्ट, दाना-चारा, शेड व रखरखाव, बीमार पशुओं को दी गई तमाम दवाईयां इत्यादि का आंकलन कर यह टीम किसी नतीजे पर पहुंचेगी। हर बिंदु पर गहराई से जांच की जा रही है। सभी तरह की टेस्ट रिपोर्ट व दाने की जांच रिपोर्ट और अन्य तमाम तरह का रिकार्ड संस्थान से मांगा गया है। वरिष्ठ वैज्ञानिक ने इतना जरूर कहा है कि यह कोई महामारी नहीं थी। बाकी पूरे आंकलन के बाद ही स्थिति स्पष्ट कर दी जाएगी।
संस्थान में मुर्राह दुधारू भैंसों की संदिग्ध बीमारी से मौत हो गई थी। संस्थान ने अब तक चार कटड़ी सहित 46 पशुओं की मौत की पुष्टि की है। आईवीआरआई बरेली व लुवास-हिसार की टीमें पूर्व में जांच कर चुकी हैं। उन्होंने जो सैंपल लिए थे उनकी रिपोर्ट अभी तक नहीं मिली। यह भी अचरज भरी बात है। मंगलवार को वरिष्ठ वैज्ञानिकों ने पूरी स्थिति का जायजा लिया। दाना-चारा इत्यादि तमाम पहलुओं पर सवाल-जवाब किए। पूर्व में जो भी जांचें हुई उन सबको एकत्रित किया जा रहा है। जो पशु बीमार हैं उनकी जांच कर आवश्यक सलाह दी गई है।
विज्ञापन

जांच कर रहे वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. रिशेंद्र वर्मा ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह कोई महामारी प्रतीत नहीं होती। मामले की गहराई तक जाएंगे। हर बिंदु पर पूरी गंभीरता से और गहराई जांच की जा रही है। तमाम जांच के बाद निष्कर्ष निकाला जाएगा और पशुओं की मौत के जो भी कारण रहे उन्हें ढूंढा जाएगा। भविष्य में ऐसा ना हो इसको लेकर भी मार्गदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed