फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   NCP Ex. state president to join INLD today

राकांपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष इनेलो में शामिल होंगे

Sat, 01 Mar 2014 11:27 PM IST
करनाल
करनाल Updated Sat, 01 Mar 2014 11:27 PM IST
विज्ञापन
NCP Ex. state president to join INLD today
करनाल। राकांपा का राज्य अध्यक्ष पद त्यागने के बाद पूर्व डिप्टी स्पीकर चौधरी वेदपाल रविवार को विधिवत रूप से इनेलो मेें शामिल होंगे।
विज्ञापन


उनके इनेलोे मेें शामिल होने की घोषणा कराने के लिए रविवार को चौ. वेदपाल के आवास पर इनेलो के विधायक अभय सिंह चौटाला और पार्टी के राज्य अध्यक्ष अशोक अरोड़ा पहुंचेंगे। यह जानकारी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव ओमप्रकाश बख्शी और हलका प्रधान कुलदीप सिंह चीमा ने दी।


उन्होंने बताया कि दो मार्च को दोपहर 2 बजे कार्यकर्ताआें और राकांपा पदाधिकारियों की बैठक हरियाणा विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष चौधरी वेद पाल के आवास स्थान पर होगी। इसमें प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य, जिलाध्यक्ष और सक्रिय कार्यकर्ता भाग लेकर चौधरी वेद पाल के साथ इनेलो में शामिल होंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चौधरी वेद पाल की स्वच्छ छवि, ईमानदार चरित्र, मृदुभाषी व्यवहार और सभी कार्यकर्ताओं को सम्मान के साथ लेकर चलने आदि गुणों के कारण इनेलो का जनाधार बढ़ेगा और पार्टी को मजबूती व बल मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed