फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   National silver medalist wrestler arrested with 145 injections of drugs

Haryana: नशे के 145 इंजेक्शन के साथ नेशनल सिल्वर पदक विजेता पहलवान गिरफ्तार, कई लोगों के फंसने की आशंका

Thu, 08 Sep 2022 02:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 08 Sep 2022 02:58 AM IST
सार

डीएसपी वीरेंद्र सैनी ने बताया कि आसपास के अखाड़ों में पहलवानों को प्रतिबंधित इंजेक्शन सप्लाई करने की सूचना मिली थी। गुप्त सूचना के आधार पर टीम बनाकर यह कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
National silver medalist wrestler arrested with 145 injections of drugs
प्रतिबंधित दवाओं के साथ नार्कोटिस टीम ने पकड़ा राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नेशनल स्तर पर सिल्वर पदक विजेता रहे कौशल पहलवान को हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम ने नशे के प्रतिबंधित 145 इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया है। पानीपत के इसराना में अपने गांव कैथ से गिरफ्तार हुआ कौशल इन इंजेक्शनों को पानीपत के बाहर के कुश्ती व कबड्डी खिलाड़ियों को सप्लाई करता था। ताकि वे अपना स्टेमिना बढ़ाकर खेल के दौरान बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

विज्ञापन


बुधवार को टीम ने आरोपी को अदालत में पेश करके चार दिन के रिमांड पर लिया है। इस दौरान उससे इंजेक्शन लाने और सप्लाई करने के स्थान के संबंध में पूछताछ की जाएगी। खिलाड़ियों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले इस मामले में कई लोगों के फंसने की आशंका है।
विज्ञापन


ब्यूरो के डीएसपी वीरेंद्र सैनी ने बताया कि आसपास के अखाड़ों में पहलवानों को प्रतिबंधित इंजेक्शन सप्लाई करने की सूचना मिली थी। गुप्त सूचना के आधार पर टीम बनाकर यह कार्रवाई की गई। नायब तहसीलदार इसराना सौरभ शर्मा के सामने आरोपी कौशल के हाथ से एक पॉलीथिन बरामद हुआ था, जिसमें पेंटाजोसिन लैकटेट इंजेक्शन की 145 वाइल बरामद हुई। आरोपी के पास इन इंजेक्शन से संबंधित कोई बिल या लाइसेंस नहीं मिला। ऐसे में उप निरीक्षक चंदेश्वर की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Haryana: हल होगा SYL का मुद्दा! केजरीवाल और भगवंत मान ने कही बड़ी बात, गेंद PM के पाले में डाली

आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ियों को देता था इंजेक्शन
आरोपी कौशल ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि वह राष्ट्रीय स्तर पर पहलवानी में सिल्वर पदक विजेता है। एक दुर्घटना में इसकी टांग टूट गई थी तभी से कुश्ती खेलना छोड़ दिया था। पैसों की कमी के कारण अब कुश्ती व कबड्डी खेलने वाले अपने साथियों से संपर्क करके बाहर से इंजेक्शन लाकर खिलाड़ियों को देता था। ज्यादा पैसे कमाने के लालच में पानीपत व करनाल क्षेत्र में इनकी सप्लाई होती थी। उसने बताया कि कुश्ती व कबड्डी खेलने वाले खिलाड़ी ज्यादा समय तक अपना स्टैमिना बनाए रखने के लिए अभ्यास व मैच से पहले नशे के टीके लगाते हैं।


नशे से जीवन और भविष्य दोनों का नुकसान
ब्यूरो के एसपी ताहिर हुसैन ने कहा कि तुरंत ताकत और स्टैमिना बढ़ाने के लिए खिलाड़ी अक्सर प्रतिबंधित दवाओं का सेवन करते देखे गए हैं। युवा तुरंत ताकत पाने के लिए इन दवाओं का सेवन करते हैं और धीरे-धीरे इसके आदी हो जाते हैं। इन दवाओं के सेवन से खिलाड़ी अपना कॅरियर और जीवन दोनों गंवा देते हैं। पेंटाजोसिन इंजेक्शन दर्द को कम करने के लिए सीमित मात्रा में लिया जाता है। खिलाड़ी इस इंजेक्शन का अधिक मात्रा में प्रयोग करते हैं, जिससे उन्हें तुरंत ताकत और स्टेमिना की बढ़ोत्तरी महसूस होती है।

करनाल यूनिट ने कैथ गांव के पहलवान कौशल को गिरफ्तार किया है। उसके पास से प्रतिबंधित 145 इंजेक्शन बरामद हुए हैं। यह न सिर्फ खुद नशे के इंजेक्शन लेता था, बल्कि दूसरों को भी सप्लाई करता था। रिमांड के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी। - ताहिर हुसैन, एसपी, हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed