फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   narcotics destroyed

नशीला पदार्थ नष्ट किया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
narcotics destroyed
करनाल। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत पकड़े गए नशीले पदार्थों को अदालत के फैसले के बाद बजीदा कलां स्थित कंपनी में नष्ट किया। इसके लिए करनाल रेंज आईजी सतेंद्र कुमार की निगरानी में चार सदस्यों की कमेटी का गठन किया गया था। कमेटी में करनाल पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया, पानीपत अधीक्षक शशांक कुमार सावन, कैथल अधीक्षक मकसूद अहमद शामिल थे। इस कमेटी की देखरेख में ही करनाल, पानीपत व कैथल के विभिन्न मामलों में जब्त नशीले पदार्थों को नष्ट किया गया।
विज्ञापन

करनाल जिले में 56 मुकदमों में कुल 63 किलोग्राम नशीले पदार्थों को नष्ट किया गया। जिसमें कैंफर के एक मामले में तीन किलो 69 ग्राम कैंफर, स्मैक के आठ मामलों में 70.269 ग्राम स्मैक, गांजा पत्ती के 27 मामलों में 21 किलो 797 ग्राम व 990 मिलीग्राम गांजा पत्ती, अफीम के एक मामले में 3.020 किलोग्राम वजनी अफीम के पौधे, चूरा पोस्त के आठ मामलों में 26.701 किलोग्राम चूरा पोस्त, सुल्फा के चार मामलों में 1.183 किलोग्राम सुल्फा, नशीले पाउडर के एक मामले में 7.100 ग्राम नशीला पाउडर, नशीली दवाइयों के पांच मामलों में 2255 नशीली गोलियां व 515 नशीले कैप्सूल, हेरोइन के एक मामले में 40.40 ग्राम हेरोइन नष्ट की गई।
विज्ञापन

इसके अलावा जिला कैथल के एनडीपीएस एक्ट के कुल चार मुकदमों में 4925.52 किलोग्राम चूरा पोस्त व जिला पानीपत के 52 मामलों में कुल 344.515 किलोग्राम नशीले पदार्थ नष्ट किए गए। जिला पानीपत के मामलों में नष्ट किए गए नशीले पदार्थों में गांजा पत्ती, स्मैक, चरस, चूरा पोस्त, नशीले इंजेक्शन, हेरोइन व अफीम के पौधे शामिल थे। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक करनाल पुष्पा खत्री, डीएसपी पानीपत विरेंद्र सैनी व डीएसपी कैथल जसवंत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed