फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Mustard has been arriving in the market for 10 days, waiting for government purchase

Karnal News: मंडी में 10 दिन से पहुंच रही सरसों, सरकारी खरीद का इंतजार

Fri, 27 Feb 2026 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Fri, 27 Feb 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Mustard has been arriving in the market for 10 days, waiting for government purchase
घरौंडा मंडी में 10 दिन से पहुंच रही सरसो... सरकारी खरीद का इंतजार। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


घरौंडा। नई अनाज मंडी में सरसों की आवक बढ़ती जा रही है। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष कई गुना सरसों मंडी में आ चुकी है। सरसों की प्राइवेट खरीद तो जारी है लेकिन किसानों ने सरकारी खरीद शुरू करने की मांग की है। मंडी में किसान फिलहाल काली सरसों लेकर आ रहे हैं। मार्केट कमेटी के अधिकारियों की अनुसार, मंडी में अब तक 2218 क्विंटल सरसों आ चुकी है। जबकि पिछले साल 351 क्विंटल सरसों मंडी में पहुंची थी।
इस बार भी मंडी में सरसों के रेट पिछले साल की भांति 55 सौ से लेकर 57 सौ रुपए मिल रहा है। पिछले साल भी 53 सौ से 55 सौ रुपए प्रति क्विंटल रेट था। भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष अजय राणा व किसान संदीप सिंह ने बताया कि मंडियों में सरसों की आवक बढ़ती जा रही है, लेकिन सरकार ने अब तक सरसों की सरकारी खरीद शुरू नहीं की है। उन्होंने कहा कि सरकार का दावा है कि सरकार 24 फसलें एमएसपी रेट पर खरीद कर रही है। उन्होंने मंडी में पिछले साल की भांति इस वर्ष कई गुना सरसों मंडी में आने के सवाल पर कहा कि धान घोटाले का खुलासा होने के बाद इसका असर दिखाई दिया है।
विज्ञापन

जल्द होगी सरकारी खरीद

मार्केट कमेटी के कार्यकारी सचिव सुनील कुमार ने बताया कि मंडी में सरसों की आवक पिछले साल भांति इस वर्ष काफी बढ़त हुई हैं। अभी तक सरसों की प्राइवेट एजेंसी खरीद कर रही है। जल्द ही इसकी सरकारी खरीद शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed