फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   murder case karnal indri

ब्लाइंड मर्डर की सुलझी गुत्थी, पार्किंग को लेकर कि थी ट्रक चालक की हत्या, तीन गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
murder case karnal indri
इंद्री रोड स्थित गांव सलारू के समीप हुये ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी पुलिस की सीआईए-1 टीम ने सुलझा ली है। गत 13 नवंबर को कैंटर चालक की लोहे की रॉड मारकर हत्या करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक आरोपी यूपी बागपत की जेल में बंद है। ये आरोपी जान से मारने के मामले में वांटेड भी हैं। इन आरोपियों ने पार्किंग में ट्रक खड़ा करने को लेकर ट्रक चालक की हत्या की थी। पुलिस ने आरोपियों से वह ट्रक बरामद कर लिया है जिसमें वे आरोपी सवार थे और लोहे की रॉड व डंडे भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

सीआईए-1 इंचार्ज दीपेंद्र राणा ने बताया कि कुरूक्षेत्र के लाडवा निवासी महेंद्र सिंह अपने तीन अन्य साथियों के साथ कैंटर में सवार होकर 13 नवंबर को लाडवा से झज्जर के लिये चला था। वह इंद्री रोड पर एक ढाबे पर रुके तो वहां ट्रक में सवार चारों आरोपियों ने कैंटर चालक महेंद्र के साथ पार्किंग को लेकर झगड़ा किया। इसके बाद वह वहां से निकल लिया तो आरोपियों ने ट्रक में सवार होकर महेंद्र के कैंटर का पीछा किया और सलारू के समीप कैंटर रूकवाकर लोहे की रॉड, डंडों के साथ महेंद्र व उसके साथियों पर हमला कर दिया। जिसमें कैंटर चालक महेंद्र की मौत हो गई थी, वहीं उसके अन्य साथी जख्मी हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी ट्रक लेकर फरार हो गये थे। मामले की जांच सीआईए-1 को दी गई थी।
विज्ञापन

जान से मारने के प्रयास के मामले में वांटेड हैं आरोपी
सीआईए-1 इंचार्ज दीपेंद्र राणा ने बताया कि इस मामले की जांच को लेकर एसआई नमेश कुमार की अध्यक्षता में एक टीम का गठन किया। टीम ने मौके पर जाकर जांच की और ट्रक का नंबर निकाला। इसके बाद पता किया कि उस दौरान ट्रक में कौन कौन सवार थे। आरोपियों का पता लगने पर 15 दिसंबर को यूपी के जिला बागपत गांव बावली निवासी आकाश उर्फ पिन्ना व सन्नी उर्फ पेड को पानीपत से गिरफ्तार किया गया। अगले दिन इन्हें कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया तो पूछताछ में दो अन्य साथी बागपत के गांव बावली निवासी अजय उर्फ गोली व मोनू उर्फ बाटू का पता चला। जो बागपत जिला जेल में जान से मारने के प्रयास में बंद थे। इनमें से एक आरोपी अजय को प्रोडक्शन वारंट पर ले लिया गया है अभी मोनू को प्रोडक्शन वारंट पर लेना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed