फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Murder case in sangoha

पति ने लोहे की रॉड से पत्नी की कर दी हत्या, परिजनों ने पति की करी धुनाई

Mon, 08 Jul 2019 01:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
Murder case in sangoha
Murder case in sangoha - फोटो : Karnal
गांव संगोहा में एक पति ने शनिवार की रात को पत्नी के सिर में लोहे की रॉड मारकर उसकी हत्या कर दी। सूचना मिलने पर मायका पक्ष के लोग पोस्टमार्टम के बाहर मेडिकल कॉलेज में पहुंचे। इस दौरान ससुराल पक्ष भी मौके पर मौजूद था। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर हाथापाई हुई।
विज्ञापन

मायका पक्ष ने जमकर पति की पिटाई की। सूचना मिलने पर सदर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने पति को छुड़वाया। परिजन आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। इसके बाद थाना प्रभारी बलजीत सिंह ने परिजनों को आश्वासन दिया और शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पति पीता था शराब, रात को झगड़ा कर मारी लोहे की रॉड
सोनीपत के गांव बंदेपुर निवासी मृतक महिला के पिता जयसिंह ने बताया कि उसने करीब सात साल पहले अपनी बेटी कविता की शादी संगोहा गांव निवासी फतेह सिंह के साथ की थी। करीब ढाई साल पहले रक्षा बंधन त्योहार पर पानीपत में एक सड़क हादसे में उसके दामाद की जान चली गई थी। उसकी बेटी के दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने बेटी कविता की शादी फतेह सिंह के छोटे भाई जगत सिंह उर्फ जग्गा के साथ कर दी। शनिवार रात को जगत सिंह ने शराब के नशे में उसकी बेटी कविता की हत्या कर दी। इस हत्या में और भी लोग शामिल हैं। इतना ही नहीं ससुराल वालों ने उसकी बेटी की हत्या का सूचना भी उन्हें नहीं दी। गांव में ही दूसरे व्यक्ति से उन्हें पता चला की कविता की मौत हो चुकी है।

मृतक महिला के पिता जयसिंह की शिकायत पर फिलहाल आरोपी पति जगत सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है और आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -बलजीत सिंह, थाना प्रभारी सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed