फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   murder case in Gharunda karnal

स्टौंडी गांव में घर से बुलाकर युवक को मारी गोली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
murder case in Gharunda karnal
murder case in Gharunda karnal
गांव स्टौंडी में दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोलियो की आवाज सुनकर गांव में दहशत फैल गई। इससे पहले बदमाशों ने युवक को फोन करके गांव के बाहर बस अड्डे पर बुलाया और बाद में बाइक पर बैठाकर कुछ दूरी पर ले गए। वहां बदमाशों ने पेट में दो गोलियां मारकर उसको वहीं छोड़कर फरार हो गए। बाद में ग्रामीणों ने घायल को देखा तो उसे आनन-फानन में सिविल अस्पताल के ट्रामा सेंटर में दाखिल कराया गया, लेकिन यहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सदर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हत्या क्यों की गई? लेकिन परिजन इस बात की आशंका जता रहे हैं कि किसी रंजिश के कारण किसी जानकार ने ही इस वारदात को अंजाम दिया है। एसपी का कहना है कि संदेह के आधार पर कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है, जल्द ही मामले को सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन

गांव स्टौंडी निवासी पाला राम का 30 वर्षीय पुत्र संदीप कुमार ड्राइवर था। मजदूरी के हिसाब से गाड़ी चलाता था। परिजनों का कहना है कि शनिवार सुबह संदीप अपने घर पर था। इसी दौरान किसी का फोन आया और उसे गांव के बाहर बस अड्डे पर बुला लिया। इस पर संदीप गांव के अड्डे पर जाकर बैठ गया। करीब नौ बजे बुलेट पर सवार होकर तीन युवक आए और संदीप से मिले। एक युवक संदीप को बात करते थोड़ी दूरी पर ले गया और बाइक पर बैठे एक युवक ने संदीप को दो गोली मार दीं। दोनों गोली संदीप के पेट में लगी। लहूलुहान संदीप सड़क पर गिर गया। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण उसकी तरफ दौड़े, लेकिन हमलावर मौके से फरार हो चुके थे। ग्रामीणों ने संदीप को घायल अवस्था में उपचार के लिए करनाल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। उपचार के दौरान संदीप ने दम तोड़ दिया। गांव के मेन बस स्टैंड पर दिन-दिहाड़े हुई हत्या की इस वारदात से ग्रामीणों में खौफ का माहौल है।
विज्ञापन

जांच में जुटी पुलिस एफएसएल ने जुटाए साक्ष्य
स्टौंडी गांव में युवक की हत्या की सूचना के बाद पुलिस व एफएसएल टीम मौके पर पहुंच गई। एफएसएल टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के करनाल मुख्यालय भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। परिजनों जल्द बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्राइवरी करके पाल रहा था परिवार
मृतक संदीप कुमार कंबाइन पर मजदूरी का काम करता था। मृतक संदीप के तीन बच्चे हैं। इनमें छह साल और तीन साल के दो लड़के हैं। दो साल की एक लड़की है। संदीप की हत्या के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीण मृतक के परिवार को सांत्वना देने के लिए उनके घर पहुंच रहे है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। परिजनों का कहना है कि संदीप अपने घर पर था। सुबह किसी का फोन आया और उसे गांव के बस अड्डे पर बुला लिया। परिजनों ने आशंका जाहिर की है कि इस मामले में संदीप का कोई जानकार शामिल हो सकता है। क्योंकि उसे फोन करके बुलाया गया था। ऐेसे में काल डिटेल के आधार पर उस व्यक्ति के बारे में जानकारी मिल सकती है, जिसने उसको बाहर बुलाया था।
ट्रामा सेंटर में जुटी पुलिस
सुबह जैसे ही संदीप को सिविल अस्पताल के ट्रामा सेंटर में लाया गया तो डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जैसे ही पुलिस को सूचना मिली तो भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची गई। बाद में सदर थाना प्रभारी बलजीत सिंह, घरौंडा थाना प्रभारी और सिटी थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंचे। इस बारे में सदर थाना प्रभारी बलजीत सिंह का कहना है कि स्टौंडी के बस स्टैंड पर संदीप के कोई जानकार आए थे, जो उसको साथ ले गए थे। कुछ ही दूरी पर युवकों में से एक ने संदीप को गोली मारी। अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस की टीमें छानबीन में जुट गई है।

मामला दर्ज कर लिया है। अलग अलग टीमें बदमाशों की तलाश में जुटी हैं। अभी हत्या के कारणों के बारे में स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कहा जा सकता। परिजनों ने कुछ लोगों पर संदेह जताया है, उसके आधार पर पूछताछ की जा रही है। साथ ही इसके अलावा, युवक के मोबाइल की काल डिटेल भी चेक की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। - सुरेंद्र सिंह भौरिया, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed