फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Municipal Commissioner inspected development works

Karnal News: नगरायुक्त ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Municipal Commissioner inspected development works
घरौंडा। नगर आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने मंगलवार को घरौंडा पहुंचकर नगर पालिका क्षेत्र में विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उनके साथ पालिकाध्यक्ष हैप्पी लक गुप्ता व अन्य पालिका के अधिकारी भी रहे। उन्होंने निर्देश दिए कि शहर के सुंदरीकरण और सफाई व्यवस्था पर फोकस करें। नगरायुक्त डॉ. वैशाली दोपहर बाद नगरपालिका कार्यालय में पहुंचीं और शहर में हो रहे विकास कार्यों, सफाई व्यवस्था व सुंदरीकरण सचिव रविप्रकाश शर्मा की मौजूदगी में कार्यों की समीक्षा की। बाद में उन्होंने हर्बल पार्क, लाइटें, सुंदरीकरण के साथ नवनिर्मित ऑडिटोरियम का निरीक्षण किया। इस अवसर पर पालिका अभियंता संदीप राठी, कनिष्ठ अभियंता अंकित कुमार, राजीव गोयल, पार्षद अश्वनी राणा, सोमनाथ प्रजापति, अमित गुप्ता,पार्षद प्रतिनिधि जयभगवान सेन सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed