फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   mundi garhi jalse me pahuche the molana sad

मुंडीगढ़ी में हुए जलसे में पहुँचे थे मौलाना साद, जुटे थे लाखों लोग

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 03:29 PM IST
विज्ञापन
mundi garhi jalse me pahuche the molana sad
कर्मबीर लाठर
विज्ञापन
करनाल। देश में कोरोना संक्रमण के फैलाव को लेकर आरोपों के घेरे में आई तबलीगी जमात का करनाल में भी नेटवर्क रहा है। अक्तूबर 2019 में घरौंडा खंड के यमुना से सटे गांव मुंडीगड़ी में तबलीगी जमात काबड़ाजलसा हुआ था।  कई हजार लोग जुटे थे। तबलीगी जमात के प्रमुख मौलाना साद के इस जलसे में 24, 25 व 26 अक्तूबर को हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश,आंध्रप्रदेश, उत्तराखंड राज्यों से लोग आए थे। हालांकि उस वक्त कोराना वायरस भारत में नहीं था। जिसके  लिए दो महीने पहले रोडमैप तैयार किया गया था। गांव के समीप सैकड़ों एकड़ जमीन में यह आयोजन हुआ।बाजार, दुकानें, पेयजल, शौचालयों इत्यादि की व्यवस्थाएं भी की गईं थी। इतने बड़े आयोजन को लेकर मीडिया से पूरी तरह दूरी बनाए रखी गई थी। मौखिक तौर पर इस आयोजन का खूब प्रचार हुआ था। मरकज निजामुद्दीन मुख्यालय से मौलाना साद टूरिस्ट बस में मुंडीगढ़ी पहुंचे थे। उस बस में करीब 40 लोग सवार थे। वह सभी तीन दिन आयोजन स्थल पर ही रुके थे। दूर से ही लोगों ने उन्हें स्टेज पर बैठे देखा और उनको  सुना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed