{"_id":"579a50704f1c1bec6a21f170","slug":"mother-with-three-children-fell-into-the-canal-the-death-of-a-child-second-flush-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन बच्चों के साथ मां नहर में गिरी, एक बच्चे की मौत, दूसरा बहा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन बच्चों के साथ मां नहर में गिरी, एक बच्चे की मौत, दूसरा बहा
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
Updated Fri, 29 Jul 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
महिला और बच्ची अस्पताल में भर्ती।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन बच्चों के साथ मां नहर में गिरी, एक बच्चे की मौत, दूसरा बहा
- असंध थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की कार्रवाई शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
असंध/बल्ला। गोशाला बल्ला के नजदीक हांसी ब्रांच नहर में तीन बच्चों के साथ मां संदिग्ध परिस्थितियों में नहर में गिर गई। इस दौरान तीन वर्षीय बच्चे की मौत हो गई और दूसरा बच्चा नहर में बह गया। मां-बेटी को ग्रामीणों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही असंध थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और डीएसपी बलजिंद्र सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। बच्चे को ढुंढने के लिए नहर में पानी कम करवा दिया है।
असंध थाना के प्रभारी हरविंद्र सिंह ने बताया कि घरौंडा क्षेत्र की जमालपुर गांव वासी संगीता (30), इसकी बेटी मानसी (5), बेटा पंकज (4), बेटा आशीष (3) गांव राजौंद मायके से गांव की तरफ आ रही थी। बल्ला बस अड्डे पर उतरकर वह पैदल डेढ़ किलोमीटर चली। महिला का कहना है कि वह बेटे पंकज के हाथ धोने लगी तो उसका पांव फिसल गया। इससे वह नहर में गिर गई। इस दौरान तीनों बच्चे भी गिर गए। नहर में गिरते ही ग्रामीणों को बचाव किया तो पंकज बह गया और आशीष की मौत हो गई। मां और बेटी को बचा लिया गया है। पुलिस ने तीन साल के आशीष के शव को असंध सामान्य अस्पताल में रखवा दिया है। घटना की सूचना मिलते ही गांव में मातम पसर गया और अस्पताल में ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
उधर, गांव में बचाव करने आए लोगों का इस मामले में कुछ और ही कहना है। उनका कहना है कि गुरुवार दोपहर बाद चार बजे महिला संगीता देवी जमालपुर निवासी अपने गांव से ससुराल राजौंद कैथल वाया कोहंड बल्ला रास्ते जा रही थी। रास्ते में गोशाला बल्ला के पास हांसी ब्रांच पुल के पास बस से उतरकर नहर में बच्चे के साथ कूद पड़ी। ग्रामीण कूदने व चीखने की आवाज सुनकर नदी की ओर दौड़े और लड़की 5 वर्षीय मानसी एवं तीन वर्षीय आशीष के साथ उनकी मां संगीता को बचा लिया और चार वर्षीय पंकज बह गया। ग्रामीणों के अनुसार कुछ समय बाद महिला दोबारा आशीष को गोद में लेकर नहर में कूद गई। ग्रामीणों ने फिर दोबारा महिला को पानी से बचा लिया, लेकिन उसके लड़के आशीष को ग्रामीणों ने पानी से निकाला तो उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस चौकी के मुंशी विनोद कुमार मौके पर पहुंचे और कार्रवाई शुरू कर दी है।