{"_id":"8bc4cd925d40a7ac76a610fbdd6216f2","slug":"mobile-shop-and-chicken-corner-stealing-thousands","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल शॉप और चिकन कॉर्नर में हजारों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल शॉप और चिकन कॉर्नर में हजारों की चोरी
करनाल
Updated Mon, 24 Mar 2014 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हांसी रोड स्थित
विज्ञापन
घोघड़ीपुर फाटक के समीप शनिवार रात को चोरों ने एक मोबाइल दुकान के साथ-साथ
चिकन कॉर्नर में हजारों रुपये की चोरी को अंजाम दिया है। सूचना पाकर पुलिस
मौके पर पहुंची और केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मोबाइल दुकान के मालिक धीरज ने बताया कि वह शनिवार शाम को ठीक तरह से दुकान को बंद करके गया था। अलसुबह करीब तीन बजे दुकान से समीप से उनका एक जानकार जा रहा था और उन्हें दुकान का शट्टर टूटा देखकर फोन पर सूचना दी। पुलिस को सूचना दी गई।
जब तक मौके पर पहुंचे चोरी हो चुकी थी। चोरों ने पहले शट्टर तोड़ा, फिर शीशे का दरवाजा करके 27 मोबाइल सहित नकदी चोरी कर ली। दुकान में रखे 25 चाइनीज सेट और दो कंपनी के मोबाइल चोरी करके ले गए। दुकान में रखे सात-आठ हजार रुपये भी नहीं मिले। कुल 50 हजार रुपये की चोरी हुई है। दूसरी चोरी भी इस दुकान के सामने चिकन कॉर्नर में हुई। संजय ने बताया कि दुकान में रखे ढाई हजार रुपये गायब है और आठ मुर्गे चोरी करके ले गए।